मंडला ,हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में आज भारतीय पत्रकार संघ(AIJ) के तत्वाधान में कराया गया वृक्षा रोपण
रेवांचल टाइम्स - मंडला के उपनगर महाराजपुर स्थित ज्वाला जी वार्ड के मुक्ति धाम परिसर में आज भारतीय पत्रकार संघ(AIJ) के द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी बृहद रूप से वृक्षों का रोपण किया गया, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, एस डी एम मंडला पुष्पेन्द्र अहाँके, वनपरिक्षेत्र अधिकारी मेघा कुर्मी, व स्थानीय पार्षद शिखा श्रीवास्तव की गरिमामय उपस्थिती में कराया गया, वही नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा यह भी कहा गया कि इस मुक्ति धाम में बहुत जल्द ही टीन शेड का निर्माण कार्य कराया जाएगा, एवं रोपे गए वृक्षों की सुरक्षा हेतु ट्रीगार्ड की भी व्यवस्था की जायेगी, वहीं एस डी एम द्वारा यह भी कहा गया है मुक्ति धाम परिसर के आस पास जो भी अतिक्रमण हुए है उन्हें जल्द से जल्द हटवाने की कार्यवाही की जावेगी !
जिसमें भारतीय पत्रकार संघ के पदाधिकारि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश श्रीवास, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष पांडे , जिला अध्यक्ष पवन राय, सचिव प्रमोद धनगर, मीडिया प्रभारी शैलेश सिंह, प्रदीप दुबे, संकट मोचन चंद्रोल एवं जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment