BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शार्ट सर्किट से भड़की आग में एक मासूम सहित दो महिलाओं की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 6, 2021

शार्ट सर्किट से भड़की आग में एक मासूम सहित दो महिलाओं की मौत



जबलपुर। मध्यप्रदेश- जबलपुर के केेंट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिलहरी में देर रात हुए दर्दनाक हादसे ने सबको झंकझोर के रख दिया।यहां पिंक सिटी नामक आवासीय कालोनी में शार्ट-सर्किट से आग लगने के कारण एक मासूम और दो महिलाओं की जलने और दम घुटने से मौत हो गई। वहीं 70 वर्षीय महिला और वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (WCR) में तैनात उसके बेटे को कॉलोनी के गार्ड और आसपास के लोगों ने बचा लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी, नगर निगम कमिश्नर सहित फायर ब्रिगेड का अमला पहुंचा था।

गोराबाजार पुलिस के मुताबिक गुरुवार 5 अगस्त की देर रात 2 बजे के लगभग की ये घटना है। पिंक सिटी गेट नंबर तीन के अंदर बीच कॉलोनी में मकान नंबर 78 में ये दुखद हादसा हुआ। मकान डब्ल्यू सी एल में तैनात प्रोटोकाॅल इंस्पेक्टर आदित्य सोनी की है। गुरुवार रात को वह घर पर थे।

कॉलोनी के गार्ड ने देर रात ढाई बजे आदित्य सोनी के मकान में आग देख शोर मचाया। कॉलोनीवासियों के साथ वह पहुंचा तो 70 वर्षीय अनुराधा सोनी चीख रही थी। सामने आग लगी हुई थी, जो फैल कर प्रथम मंजिल तक पहुंच गयी थी। वहीं बालकनी से आदित्य सोनी चीख रहे थे।

लोगों ने मां-बेटे को किसी तरह निकाला। पर नेहा, रितु और परी कमरे में ही फंस गईं। नेहा बचने के लिए बाथरूम में छुप गई थी, लेकिन धुआं और आग की गरमी ने जान ले ली। नेहा की लाश बाथरूम में मिली। वहीं रितु और परी की लाश बेड पर पड़ी थी।

रात 2.39 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना मिली थी। ड्राइवर अजय कुमार शर्मा दल के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। आग बुझने के बाद लोग अंदर पहुंचे तो तीनों की लाश मिली। सूचना पर गोराबाजार टीआई सहित केंट सीएसपी भावना मरावी, एएसपी गोपाल खांडेल, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, विधायक केंट अशोक रोहाणी, नगर निगम कमिश्नर संदीप जीआर, नायब तहसीलदार नीरज कथरिया, एफएसएल डॉ. सुनीता तिवारी और फायर ब्रिगेड प्रभारी कुशाग्र ठाकुर पहुंचे थे।

घटना को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। तीनों शवों को मेडिकल कॉलेज की मरचुरी भिजवा दिया गया है। वहीं 70 वर्षीय अनुराधा सोनी की तबियत खराब होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आदित्य सोनी की एक बहन वर्षा सोनी आस्ट्रेलिया में रहती हैं। बहन रितु और भांजी परी 10 दिन पहले ही भाई के घर आए थे। पत्नी, बहन व भांजी की मौत से आदित्य सोनी बदहवास से हो गए हैं। मां अनुराधा सोनी को अभी तीनों मौतों के बारे में नहीं बताया गया है।

No comments:

Post a Comment