रेवांचल टाइम्स :- दक्षिण पूर्व मध्य रेल मंडल के नैनपुर स्टेशन इंचार्ज के कार्यालय में पहुंच कर जबलपुर नैनपुर बालाघाट तक वाया शिकारा घंसौर पिंडरई चांगोटोला लामता, अन्य स्टेशनों के सभी यात्री ट्रेनों के परिचालन शुरु कराने की मांग राम सेना समाजसेवी संगठन ने जीएम व रेल मंत्री से गुहार लगाई है। युवा राम सेवी समाज सेना अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव एवं उपाध्यक्ष छोटे ठाकुर के नेतृत्व में सोमवार को नैनपुर सहायक अभियंता को ज्ञापन सौपा। इसमें उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लॉक डाउन के तहत बंद पड़ी सभी यात्री ट्रेनों का पुनः नियमित परिचालन नही होने से उक्त रेलखंड से जुड़े यात्रियो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त रेलखंड में किसान, गरीब मेहनतकश मजदूर रेल उपभोक्ताओं की संख्या अधिक है। यात्री ट्रेनों की कमी से निजी वाहनों से यात्रा करने में आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है।
नैनपुर से जबलपुर लोकल रेल सेवा विगत वर्ष २२ मार्च २०२० से आज तक बंद है। ज्ञात हे की विगत वर्ष लॉकडाउन के चलते लोकल रेल सेवा स्थगित कर दी गई थी। अतः विगत वर्ष से लेकर इस वर्ष तक लॉकडाउन दो बार खुल चुका पर नैनपुर की लोकल रेल सेवा अभी तक स्थगित है। यह भी ज्ञात होवे की मंडला रेल लाइन का C.R.S. पूर्ण होने के बाद भी वह लाइन अभी तक चालू नही की गई एवं बलाघाट लाइन की लोकल रेल सेवाएं आज तक स्थगित है।
जबकि उस ट्रैक पर रोजाना मालगाड़ी की आवाजाही प्रारंभ है।
अतः इसके चलते आम जनमानस को अनेक कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा है | जिस मज़बूरी का फायदा उठा कर बस मालिक बस का किराया अधिक वसूल रहे हैं। दिनोदिन बस का किराया तेजी से बढ़ते जा रहा है। अतः जो रेल सेवा वर्तमान में प्रारंभ है। उसका समय आनिश्चित है, अतः राम सेना समाज सेवी रेलवे विभाग से यह आग्रह करती है की,
जल्द से जल्द नैनपुर से हर तरफ की लोकल सेवाएं प्रारंभ की जाय एवं संगठन को ३ दिन के अंदर आपके द्वारा की जाने वाली कार्यवाही से अवगत कराया जाऐ| तथा तीन दिन के समय पश्चात उचित कार्यवाही ना होने पर हमारे संगठन द्वारा उग्र आन्दोलन किया जावेगा। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी रेलवे विभाग एवं प्रसाशन की रहेगी। किसी भी प्रकार की हानी होने पर संगठन जबाबदार नही रहेगा मौके पर राम सेना समाज सेवी संगठन के अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष छोटे ठाकुर, पीतांबर भलावी, अब्दुल सोहेल खान , अंकित कुरसंगे , शिवम उईके , यश जायसवाल , कृष्णा नेताम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment