रेवांचल टाइम्स - नैनपुर नगर के वार्ड नम्बर 7 इटका के खेरमाई मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु भूमिपूजन नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नरेश चंद्रोल जी के द्वारा सम्पन्न हुआ क्योंकि वार्ड नंबर 7 में स्थित खेरमाई मंदिर बहुत साल पुराना है और लोगों के लिए आस्था का केंद्र वही इस मंदिर की स्थिति अब जर्जर हो चुकी है इस अवसर पर जिला भाजपा मंत्री श्रीमति संगीता लारेश्वर जी,नगर महामंत्री संजय सिसोदिया ,मीडिया प्रभारी श डब्बू सिंह,वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमति मीना चौधरी,जमुना प्रसाद डोंगरे, करण इनवाती, हंसराम , धन्नू झरिया, दीपक उइके, धर्मेंद्र पंडित ,ठेकेदार राजू साहू,इंजीनियर नगर पालिका सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक माताएं बहिने उपस्थित रहीं।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment