रेवांचल टाइम्स नैनपुर - विकास खंड नैनपुर के अंतर्गत आनेवाले विभिन्न लायसेंस धारकों खाद विक्रेताओं की गोदामों दुकानों में 11 अगस्त 2021 को अनुविभागीय अधिकारी नैनपुर के मार्गदर्शन में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एम के राय नैनपुर एवं विमल मसराम ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया जिसमें मोहन टेडर्स नैनपुर की दुकान गोदाम मे डीएपी 2.50 क्विंटल , सुपर फास्फेट 10 टन तथा एमओपी 9.93 टन खाद उपलब्ध पाई गई । नवदुर्गा बीज उत्पादक सहकारी समिति नैनपुर में सुपर फास्फेट 7 क्विंटल तथा कैलाश चंद्र शर्मा नैनपुर की गोदाम में डी.ए.पी 11 टन तथा सुपर फास्फेट 110 टन , नीलेश खडेलवाल निवारी की दुकान में मात्र सुपर फास्फेट 45 क्विंटल , साहू टेडर्स निवारी की दुकान गोदाम में स्टॉकशून्य पाया गया । सभी विक्रेताओं को उर्वरक अधिनियम का पालन करने कहा गया तथा भविष्य में शिकायत आने पर लायसेंस निलम्बन की कार्यवाही की जायेगी कहा गया । सभी विक्रेताओं को निर्धारित दर डीएपी 1200 प्रति बोरी , यूरिया 266.50 प्रति बोरी तथा सुपर फास्फेट 300 प्रति बोरी बेचे जाना निर्देशित किया गया ।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment