रेवांचल टाईम्स - नैनपुर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सावन माह प्रारंभ होते ही दक्षिण मुखी श्री हनुमान गढ़ी बुधवारी बाजार स्थित मंदिर में अखंड रामायण पाठ सुंदरकांड का पाठ प्रारंभ किया गया है । जहां बड़ी संख्या में भक्तों के द्वारा रामायण पाठ सुंदरकांड का पाठ करने पहुंच रहे हैं । श्री अखंड रामचरितमानस पाठ का समापन 24 अगस्त 2021 दिन मंगलवार को किया जायेगा । नगर क्षेत्र के भक्त गणों से अनुरोध करते हुए श्री हनुमान सेवा समिति ने तन मन धन के सहयोग की अपेक्षा करते हुए अपने नाम व अपने पूर्वजों के नाम से श्री रामचरितमानस अखंड पाठ में सहयोग करते हुए अपना योगदान देकर धर्म लाभ अर्जित कर सकते हैं ।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment