रेवांचल टाइम्स - जहाँ एक तरफ बारिश का मौषम और दूसरी तरफ वर्तमान में पानी की समस्या जानकारी के अनुसार नैनपुर विकासखंड के ग्राम चिरैडोंगरी के स्टेशन के पीछे बनी कॉलोनी में पानी की समस्या पिछले कुछ दिनों से बनी हुई है इस आवासीय कॉलोनी में सिर्फ एक ही कुआं है वहां से लगभग 30 से 40 परिवार पानी लाते हैं पुरानी पाइप लाइन भी टूट गई है जिसे सुधारा नहीं गया है यहां रहने वालों का कहना है कि हमने कई बार पंचायत में सरपंच को इस बात से अवगत कराया है लेकिन आज तक यहां पर पानी की व्यवस्था को सुधारा नहीं गया है और ना ही कोई दूसरा समाधान पंचायत द्वारा निकाला गया आज सभी महिलाएं पानी की समस्या को लेकर आक्रोशित हो गई और उनका कहना है कि यदि यहां पर पीने के पानी की दिक्कत खत्म नहीं होती या पंचायत कोई विकल्प नहीं निकालती है तो हम चिरैडोंगरी से कान्हा नेशनल रोड में चक्का जाम करेंगे।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment