BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
झिलमिली मोक्षधाम में किया गया पौधरोपण अधिकारियों ने रोपे पौधे पेंच नदी में घाट बनाने किया निरीक्षण... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 12, 2021

झिलमिली मोक्षधाम में किया गया पौधरोपण अधिकारियों ने रोपे पौधे पेंच नदी में घाट बनाने किया निरीक्षण...

 





रेवांचल टाईम्स -  झिलमिली के मोक्षधाम में गुरुवार को पौधारोपण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने जनसहयोग से यहां पर किए गए कार्यो की प्रशंसा की। पेंच नदी पर घाट बनाने के लिए एसडीएम ने सीईओ को निर्देश दिए। गुरुवार को झिलमिली के मोक्षधाम में एसडीएम ओमप्रकाश सनोडिया,तहसीलदार रायसिंह कुशराम,टीआई शशि विश्वकर्मा,सीईओ जेएस ठेपे,नायब तहसीलदार गीता राहंगडाले ने पौधारोपण किया। अधिकारियों ने यहां जनसहयोग से किए गए कार्यो को देखा और प्रशंसा की। भाजपा नेता दीपक दुबे ने बताया कि जनसहयोग से मोक्षधाम का कायाकल्प कर उसे नया रूप दिया जा रहा हैं। यहां पौधरोपण के साथ ही सड़क सहित टीनशेड का कार्य किया गया हैं। एसडीएम श्री सनोडिया से ग्रामीणों ने पेंच नदी पर विसर्जन घाट बनाने की मांग की। एसडीएम ने इस मामले में जनपद सीईओ को निर्देश दिया कि वे कार्रवाई करें। जिससे लोगों को सुविधा मिल सके। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में राजू शर्मा, गोविंद दुबे,जगपाल दीक्षित,बसंत पटेल,मनोज लिल्हारे,संदीप दुबे,इमरत वर्मा,सुरेंद्र ठाकुर,राजू माहोरे,राजा कहार, पंकज दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment