रेवांचल टाइम्स - नैनपुर नगर में उभरती हुई युवाओं की टीम जो हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल तिरंगा यात्रा निकलने को लेकर युवाओं में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस विशाल तिरंगा यात्रा को लेकर नैनपुर के युवाओं की विशेष चर्चा हुई। चर्चा में युवाओं ने एक एक कर अपने अपने सुझाव इस बैठक के समक्ष रखे। वहीं युवा निदेशक व जय हिंद सेना के अध्यक्ष सोमनाथ साहू ने बताया की हिदुस्तान की आजादी की वर्षगांठ पर देश पर कुर्बानी देने वाले शहीदों की याद में आयोजित तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होगी। देश के लिए कुर्बान हुए क्रांतिकारियों की याद में तिरंगा यात्रा निकालकर आमजन को देश भक्ति का संदेश देगी। यह तिरंगा यात्रा को कामयाब बनाने के लिए हमारी युवाओं की टीम दिल जान से प्रयास करेगी। और उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। यह देश के स्वाभिमान के प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी नैनपुर में गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा यात्रा निकाली गई थी जिसमें काफी संख्या में नागरिकों एवं युवाओ ने सहभागिता कर इसे सफल बनाया था। इस वर्ष भी 15 अगस्त को सैकड़ो युवाओं द्वारा शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा निकालने का कार्यक्रम है। जो यह विशाल तिरंगा यात्रा नैनपुर में निकाली जा रही है। यह तिरंगा यात्रा 15 अगस्त को सुबह प्रातः 8.00 बजे कृष्ण मंदिर से शुरू होकर नैनपुर नगर का भ्रमण करते हुए,वापस कृष्ण मंदिर नैनपुर पहुंचकर समाप्त होगी। इसमें भारी संख्या में आसपास की भी नव युवा भी सहयोग करेगे इन युवाओं का रहेगा विशेष सहयोग- विशाल रैली में नगर के युवा सुंदरम साहू कन्हैया ठाकुर अनस खान शिवम पटेल यश पटेल सौरभ नामदेव राज श्रीवास अंशुल नंदा लोकेंद्र यादव गज्जू बघेल मोनू ठाकुर विक्की यादव संतोष झारिया अखिलेश ठाकुर राहुल चौरसिया मनीष सोनी अरविंद ठाकुर भूरा ठाकुर अंकुश ठाकुर मयंक ठाकुर राजू जंघेला आदि युवाओ का विशेष सहयोग रहेगा।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment