रेवांचल टाईम्स - जिले के ओपन नगरी क्षेत्र धूमा थाना में पदस्थ राहुल बघेल की कार्यप्रणाली के चलते पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो रही है और पिछले कुछ महीनो में धूमा थाने में पदस्थ राहुल बघेल को लेकर लोग आक्रोशित हैं जिसकी अनेकों शिकायत जिला मुख्यालय से लेकर भोपाल पुलिस महानिदेशक कार्यालय तक की जा चुकी है लेकिन पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के द्वारा एसआई राहुल बघेल की जांच के आदेश तो कर दिए गए हैं लेकिन जांच वहीं कहवती कागजी घोड़ा की तरह जांच चल रही है। और अभी एक और मामले में धूमा थाना प्रभारी एसआई राहुल बघेल की शिकायत धूमा निवासी सतीश श्रीवास्तव के द्वारा पुलिस कप्तान से पुनः की गई है जिसने उनके कारनामों के साथ पद के दुरुपयोग करते हुए अनावश्यक फर्जी आवेदन बनवा कर षडयंत्र की नींव रखने की तैयारी के कारनामों को लेकर लिखित शिकायत के साथ साक्ष, सबूत दस्तावेज भी प्रस्तुत किए गए हैं वही दी गई शिकायत पर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रतीककुमार जी के द्वारा एडिशनल एसपी को जांच के आदेश कर दिए गए हैं लेकिन सवाल यहां पर यह उठता है कि इसके पहले भी राहुल बघेल एसआई धूमा थाना प्रभारी के खिलाफ कई मामलों में शिकायत की है और उन शिकायतों पर भी जांच के आदेश हुए और जांच अभी भी लंबित हैं। वही सतीश श्रीवास्तव के द्वारा दी गई शिकायत में भी पूर्ण साक्ष में ऑडियो वीडियो सीडी भी पेश की गई है अब उन ऑडियो वीडियो में ना जाने कौन कौन से राज राहुल बघेल के कारनामों के पर्दे खोलेंगे। जिले के पुलिस अधीक्षक के द्वारा जांच के दिए गए आश्वासन पर यदि जल्द से जल्द जांच और कार्रवाई नहीं होती है तो पूरे मामले को लेकर पुलिस महानिदेशक भोपाल को पूरे मामले की शिकायत करने की तैयारी हो चुकी है । पिछले कुछ दिनों पहले भी धूमा थाने में पदस्थ राहुल बघेल को लेकर कई शिकायतें हुए हैं पर उन पर कार्रवाई ना होकर राहुल बघेल पर ना जाने क्यों आला अधिकारी मेहरबान हैं।
ऐसा नहीं है कि धूमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आपराधिक गतिविधियां नहीं हो रही जुए सट्टे और अवैध शराब बड़े धडले से बेची जा रही हैं। धूमा क्षेत्र के अंतर्गत ढाबों पर अवैध शराब कई गांव में सट्टे का कारोबार निर्भीकता से चल रहा है। और चलेगा भी क्यों नहीं जब कोतवाल ही मेहरबान है तो फिर डर किस बात का डर तो उन्हें है जो आपराधिक गतिविधियों में सेलेक्ट नहीं है क्योंकि डूबा पुलिस अपराधियों पर मेहरबान है।
वहीं लगातार अखबारों की सुर्खियां बन रहे थाना प्रभारी धूमा राहुल बघेल के मामले में अब लोग अलग-अलग तरह से अपनी बात रख रहे हैं।
निष्पक्ष जाँच जरूरी मगर जाँच में छः माह ना लगें।
अन्य मामलों की तरह, प्रमाण होने के बाद भी पीड़ित न्याय की आस लगाये बैठे हैं..?""हिमांशु तिवारी मोनू""
धूमा के ही किसी नेताजी का हाथ हो सकता है तब तो वह इतना उछल रहा है नहीं तो थानेदार क्या चीज है अच्छे अच्छों को धूमा की राजनीति ने जड़ से उखाड़ फेंका यह बात सही है राहुल बघेल अपराधियों को संरक्षण दे रहा।""गनेश राय""
जब धूमा में यूरिया ब्लैक में बिक रहा था तब यह साहब जी कहा थे, अगर कोई किसान अपने खेत के लिए यूरिया कहीं से लाता है तो उसको पकड़ कर पैसे की मांग करी जाती है।. पुलिस अपराधियों को बढ़ावा दे रही है और निर्दोष लोगों को परेशान करने में लगी।, ऐसे हालो में जनता किस पर विश्वास करें।, धूमा के हाल बहुत खराब हो चुके हैं कलेक्टर महोदय एसपी साहब पूरे क्षेत्र मेंअंधेर गर्दी मची हुई है और यह साहब अपने पावर का इस्तेमाल करके मनमर्जी में लगे हैं और लोग परेशान हो रहे हैं""संजय यादव""

No comments:
Post a Comment