रेवांचल टाईम्स - आज रात 12:00 बजे से नाग चंदेश्वर के दर्शन श्रद्धालुओं को मिलेगा ऑनलाइन दर्शन का लाभ इसके साथ ही महाकाल दर्शन के साथ नागचंद्रेश्वर के दर्शन प्रशासन की तरफ से स्क्रीन पर भी होंगे कोरोनावायरस गाइडलाइंस का पालन करते हुए जिला प्रशासन ने महाकाल दर्शन व्यवस्था बहुत अच्छी रखी है हजारों की तादाद में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंच रहे हैं व्यवस्थाओं को देखते हुए जिला प्रशासन की व्यवस्था की प्रशंसा व्यक्त करते हुए आभार और धन्यवाद देते श्रद्धालु इसी के साथ आज रात 12:00 बजे से महाकाल मंदिर के सीकर पर विराजमान भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के द्वार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर के दर्शन वर्ष में एक बार केवल नाग पंचमी को 24 घंटे के लिए खुलते हैं और भक्तों को मिलेगा दर्शन लाभ लेकिन कोरोना गाइडलाइन के चलते ऑनलाइन घर बैठे दर्शन कर पाएंगे ऐसी व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई नागचंद्रेश्वर के दर्शन आम श्रद्धालुओं के लिए प्रतिबंध है मातृ मंदिर के पंडित पुजारी ही पूजा-अर्चना करेंगे लेकिन प्रशासन ने ऑनलाइन स्क्रीन की व्यवस्था भी मंदिर परिसर और मंदिर के बाहर कर दी गई है वहीं से सभी को नागचंद्रेश्वर महादेव के दर्शन होंगे।
उज्जैन से संजय नागर की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment