रेवांचल टाइम्स - नैनपुर सिवनी रोड के बगल में स्थित मुस्कान जनरल स्टोर में रात्रि मैं चोरो के द्वारा हाथ साफ कर लिया गया बताया जा रहा है चोरों द्वारा दुकानदार को हजारों का चूना लगाया गया वही नैनपुर पुलिस रात्रि में रोजाना गश्त लगाते नजर आती है और कल भी रात्रि में चौक पर ही मौजूद थी फिर भी शातिर चोरों के हौसले इतने बुलंद है की वह पुलिस से भी नहीं डरते चोरों के द्वारा मुस्कान जनरल स्टोर के पीछे का दरवाजा तोड़कर और चैनल का दरवाजा ताले को तोड़कर चोरी की गई दुकान के पीछे बड़ा मैदान है और पीछे ही जीआरपी का थाना भी है इसके बाद भी शातिर चोरों को इसका कोई डर नहीं है वहीं दुकान के संचालक के मोहम्मद अली के द्वारा बताया गया कि कल ही मैंने दुकान के लिए माल बुलवाकर जमाया था और रात्रि में चोरी हो गई चोरों के द्वारा केवल महंगे महंगे आइटम ही चोरी किए गए हैं इन महंगी आइटम में महंगे डी ओ मशीनें साबुन आदि शामिल है इस चोरी को देख तो यही लगता है कि चोर कहीं बाहर के ना होकर नैनपुर के ही हैं जिन्हें पहले से ही पता है कि दुकान में क्या-क्या मौजूद है वही दुकानदार द्वारा बताया गया कि मुझे लगभग 50 से ₹60000 का नुकसान हुआ है इसके पहले भी पंजाब इलेक्ट्रिकल में चोरों के द्वारा पीछे की दीवार तोड़ कर दुकानदार को लाखों का चूना लगाया जा चुका है वही नैनपुर में यह पहली घटना नहीं है हमेशा ही ऐसी घटनाएं होती रहती हैं यह आम बात।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment