स्वाभिमान के प्रतीक तिरंगा यात्रा में सभी की हो सहभागिता
रेवांचल टाइम्स :– निवास नगर में उभरती हुई युवाओं की टीम जो नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में काफ़ी चर्चित है। जो हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल तिरंगा यात्रा निकलने को लेकर युवाओं में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस विशाल तिरंगा यात्रा को लेकर निवास नव युवाओं की बैठक 11/08/2021 दिन बुधवार को खेरमाई मंदिर निवास में सम्पन्न हुई। बुलाई गई बैठक में नव युवाओं ने एक एक कर अपने अपने सुझाव इस बैठक के समक्ष रखे। वहीं युवा निदेशक अभिषेक ठाकुर ने बताया की हिदुस्तान की आजादी की वर्षगांठ पर देश पर कुर्बानी देने वाले शहीदों की याद में आयोजित तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होगी। देश के लिए कुर्बान हुए क्रांतिकारियों की याद में तिरंगा यात्रा निकालकर आमजन को देश भक्ति का संदेश देगी। यह तिरंगा यात्रा को कामयाब बनाने के लिए हमारी युवाओं की टीम दिल जान से प्रयास करेगी। और उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। यह देश के स्वाभिमान के प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी निवास में गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा यात्रा निकाली गई थी जिसमें काफी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर इसे सफल बनाया था। इस वर्ष भी 15 अगस्त को 1312 युवाओं द्वारा शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा निकालने का कार्यक्रम है। जो यह विशाल तिरंगा यात्रा निवास में निकाली जा रही है। यह तिरंगा यात्रा 15 अगस्त को सुबह प्रातः 9.00 बजे बस स्टैंड निवास से शुरू होकर निवास नगर का भ्रमण व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए,वापस निवास पहुंचकर समाप्त होगी। इसमें भारी संख्या में आसपास की भी नव युवा टीम भी सहयोग करेगी। इस बैठक में अभिषेक ठाकुर, शुभांशु वरकड़े, अमन यादव, शिवम यादव,मनु रजक, वैभव मरावी, रमा सिंगरौरे, अमन यादव, विपिन रैदास, अनमोल नामदेव, आदित्य बर्मन, अभिषेक झरिया, अभय मेहरा, रितिक ठाकुर, वाशु नामदेव, जुग्गी सिंह, गोलू मरावी उपस्थित रहे।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेंद्र चौधरी की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment