BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ब्रॉडगेज रेल संघर्ष समिति का सिवनी में प्रदर्शन.....राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में निकलेगी वाहन रैली - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 26, 2021

ब्रॉडगेज रेल संघर्ष समिति का सिवनी में प्रदर्शन.....राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में निकलेगी वाहन रैली

 



रेवांचल टाइम्स -- ब्रॉडगेज रेल संघर्ष समिति के प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि लोकल ट्रेनें प्रारंभ करने एवं रेल समस्याओं को लेकर विगत 20 अगस्त को ब्रॉडगेज रेल संघर्ष समिति ने मंडला में  रैली और ज्ञापन के माध्यम से सात दिनों का अल्टीमेटम दिया  था, तत संबंध में रेल विभाग द्वारा संतोषजनक जवाब न देते हुए लोकल ट्रेनें प्रारंभ करने की तारीख घोषित नहीं की है,लम्बी दूरी की ट्रेनों का स्टापेज बढ़ाने कोई कार्रवाई नहीं की गई है साथ ही क्षेत्रीय सांसदों द्वारा भी ठोस कार्रवाई न करने से जनता में आक्रोश है,नैनपुर सिवनी ब्रॉडगेज कार्य की गति अत्यंत धीमी हो गई है, ब्लैक लिस्ट हो रहे ठेकेदारों का सांसद द्वारा संरक्षण करने से कार्य प्रभावित हो रहा है, दो बार सिवनी बरघाट कटंगी ब्रॉडगेज कार्य का सर्वे हो जाने के उपरांत भी अब तक इस परियोजना को स्वीकृति नहीं मिली है । नई घोषित मेट्रो लाइन में बालाघाट सिवनी को छिंदवाड़ा से जोड़ने की मांगों के साथ उपरोक्त सभी मांगों का ज्ञापन ब्रॉडगेज रेल संघर्ष समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप सिंह बैस के नेतृत्व में वाहन रैली के माध्यम से सिवनी रेलवे स्टेशन तथा कलेक्टर सिवनी को सौंपा जाएगा, वाहन रैली दोपहर दो बजे सिवनी के वैनगंगा लान छिंदवाड़ा रोड से रेलवे स्टेशन होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी । रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील ब्रॉडगेज रेल संघर्ष समिति सिवनी संयोजक सोहेल अल्वी,सेवक राम चंद्रवंशी,कविता कहार, विष्णु करोसिया,विनोद वासनिक,राजा खान मुबीन,अनूप मिश्रा मंडला,अनूप बासल, बी के राय, अनिल जांगड़े नैनपुर, दिनेश यादव बिनेकि,प्रमोद सिंह तोमर जबलपुर, पवन अग्रवाल कटंगी,फैयाज अंसारी तिरोड़ी, विक्रम पांडे वारासिवनी, सुखचंद उइके समनापुर,छेलबिहारी अग्रवाल गोंदिया, पवन पटेल घंसौर ने की है ।।

                                               नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment