रेवांचल टाइम्स - महिष्मति गौ सेवा रक्तदान संगठन मंडला मध्य प्रदेश के माध्यम से आज दो ज्ञापन एक साथ दिए गए
(1) कलेक्टर महोदय/एवं पुलिस अधीक्षक एवं
(2) ज्ञापन मुख्यमंत्री जी मध्य प्रदेश सासन:- को दिया गया है
(1)कलेक्टर महोदय से एवं पुलिस अधीक्षक से संगठन के माध्यम से मांग की गई है कि शहर में सड़कों के बीचो बीच घूम रहे गाय बैलों की सुरक्षा को लेकर गाय बैलों को सुरक्षित स्थान ले जाकर उनको रखा जाए (2)शहर के गो पालको को गौ माता के पालने के लिए विशेष नियम बनाए जाएं ताकि गाय बैल रोड में ना आये
(3) सड़कों पर घूम रहे गाय बैलों के कारण होने वाली दुर्घटना एक्सीडेंट में हो रही जनहानि एवं गोवंश को भी होने वाली क्षति जिससे लोगों एवं गोवंश को असमय काल के गाल में जाना पड़ता है के संबंध में विशेष नियम बनाए जाएं उसकी व्यवस्था की जाए और
(4) जो मांग है माननीय कलेक्टर महोदय से शहर में आवारा घूम रहे कुत्ते जो की भूख व प्यास से व्याकुल गोवंश व बच्चों एवं आम व्यक्तियों को भी अपना शिकार बना रहे हैं इन कुत्तों के मुंह में खून लग चुका है और यह कुत्ते गाय एवं बच्चों को भी अपना निवाला बना रहे हैं इसकी रोकथाम अति आवश्यक है जिला प्रशासन से महिष्मति गौ सेवा रक्तदान संगठन (मंडला मध्य प्रदेश) के माध्यम से यह मांग रखी गई है एवं
एवं माननीय मुख्यमंत्री जी मध्य प्रदेश सरकार भोपाल से यह मांग रखी गई है कि
(1) गाय माता को हमारे राज्य में राष्ट्र माता का दर्जा दिया जावे
(2) व गौ मंत्रालय अलग से बनाया जाए
(3) आंगनवाड़ी केंद्र में या 10 साल तक के बच्चों को देशी गाय माता का दूध निशुल्क दिलाया जाए
(4) हमारी मांग है गोबर और गोमूत्र शासकीय खरीदी केंद्र हर पंचायत में बनाए जाए
(5) हमारी मांग है गोचरोखर की भूमि को अतिक्रमण कार्यों से छुड़ाकर मुक्त किया जाए इन सभी मांगों को लेकर एवं गाय माता अपने पूरे जीवन काल में गोबर गोमूत्र एवं दूध से जो गो पालक को आर्थिक रूप से मजबूत करती है उसका भी पूरा विवरण संगठन ने माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष में रखा है और ऐसी मांग है कि गाय माता हमारे सभी हिंदुओं की आस्था से जुडी हुए हैं और एवं देसी गाय माता के दूध में स्वर्ण झार पाए जाते हैं एवं गौ माता के दूध से कैंसर या कैंसर जैसी अन्य बीमारियों की रोकथाम होती है देशी गाय माता को बढ़ावा दिया जाए गोपालको को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाए एवं अंग्रेजी गर्भाधान पर रोक लगाई जाए इन सभी मांगों को लेकर महिष्मति गौ सेवा रक्तदान संगठन ने आज ज्ञापन दिया है और इन सभी मांगों को गंभीरता से अगर प्रशासन नहीं लेता है तो महिष्मति गौ सेवा रक्तदान संगठन के माध्यम से पुनः 25 दिन के बाद धरना प्रदर्शन देकर अपनी बात फिर से रखी जाएगी इस पूरे कार्यक्रम में आज जिन्होंने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया लगभग सभी ईकाई के लोगों ने अपना समय दिया है मात् शक्तियों ने भी अपना बढ़-चढ़कर योगदान दिया है श्रीमती सरस्वती सिंगौर श्रीमती शिखा सोनी श्रीमती लक्ष्मी देवी गुप्ता ,श्रीमती शकुंतला गौर , प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक ,प्रदेश सचिव विवेक परिहार , युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल जैन , प्रदेश डॉक्टर दिलीप चंद्रौल , संगठन मंत्री सचिन गुप्ता, , जिला अध्यक्ष हरिशंकर नामदेव, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश पटेल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ऋषिकेश नामदेव ,वीरेंद्र चौरसिया, गोवर्धन ठाकुर पदमी, महाराजपुर अध्यक्ष विशाल चौरसिया, संगठन मंत्री महाराजपुर हैप्पी जैन, जिला मीडिया प्रभारी नितेश पटेल, मनहरण पटेल, दीपेश पटेल, राजेश पटेल ,राहुल जबरिया, अस्सू झारिया, बलराम पटेल, रितेश शिवहरे, मिट्ठू लाल, बिगारी, बुधराम धुर्वे, राजेश एवं अन्य साथियों ने बढ़चढ़ की कार्यक्रम को सफल बनाया प्रदेश अध्यक्ष गो पुत्र दिलीप चंद्रौल ने पूरी टीम को साधुवाद देते हुए सभी को संबोधित किया एवं पूरे संगठन के पदाधिकारी जो आज उपस्थित रहे उनके ऊपर गर्व करते हुए आपने अपनी बात रखी और आप लोगों को सच्चे सेवक बताते हुए गो पुत्र दिलीप चंद्रोल ने यह बोला व्हाट्सएप एवं फेसबुक में घर बैठे किसी विषय पर लिखना अलग चीज है एवं रोड पर जमीनी स्तर पर काम करना दूसरी चीज है आप सभी लोग जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं आप सभी को सभी तीर्थ यात्रा का फल गाय माता की सेवा करने मात्र से मिल रहा है राष्ट ही सर्वोपरि है गौ सेवा राष्ट्र सेवा

No comments:
Post a Comment