रेवांचल टाइम्स - नैनपुर शहर में माननीय शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश की धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान का आगमन हुआ जहां आप शोकाकुल ठाकुर परिवार से मिलने उनके निवास वार्ड नम्बर 12 पहुंची वही आपको बता दें कि कुछ माह पूर्व राज ठाकुर की धर्मपत्नी उर्मिला राज ठाकुर जोकि भाजपा पदाधिकारी थी का निधन हो गया पारिवारिक संबंधों के चलते नगर में साधना सिंह चौहान का नगर आना हुआ ठाकुर निवास पर पहुंचकर आपने स्वर्गीय उर्मिला राज ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पण कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की और परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात भी कि वही साधना सिंह के आगमन पर नैनपुर नगर के सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साधना सिंह से मुलाकात करने को राज ठाकुर के निवास स्थान पर पहुंचे वही आपने नैनपुर के सभी भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता से भी मुलाकात साथ ही तत्पश्चात आपने भाजपा पदाधिकारियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण भी किया वही साधना सिंह चौहान ने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में चल रहे वृक्षारोपण के कार्यक्रम बहुत ही सफलता पूर्वक चल रहे हैं और हम आशा करते हैं कि वृक्षारोपण का कार्यक्रम निरंतर चलता रहे वही साधना सिंह चौहान ने अपील की है कि सभी को पेड़ लगाना चाहिए मुलाकात के पश्चात साधना सिंह अपने मायके गोंदिया की ओर रवाना हो गई वही इस मुलाकात में नगर पालिका अध्यक्ष नरेश चंद्रोल , अंजनी तिवारी पार्षद संगीता लालेश्वर मोहित झारिया संतराम राठौर डब्बू जेवार भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश रजक युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजू विश्वकर्मा शशांक नाग एवं समस्त भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment