Breaking

revanchal times new

मेडिकल कालेज सह हॉस्पिटल की नई डीपीआर बनाकर हो हॉस्पिटल का निर्माण : विवेक बंटी...





रेवांचल टाईम्स - भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मिलकर रखी है, मेडिकल कॉलेज के उन्नयन की माँग

       भारतीय जनता पार्टी के नेता छिंदवाड़ा के विकास के लिए सदैव तत्पर है और जी जान से लगे रह है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से मिलकर मेडिकल कालेज से संलग्न हॉस्पिटल का पुनर्मूल्यांकन कर उसके निर्माण की माँग रखी। उनके साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषराव यादव, विजय झांझरी और जिला महामंत्री परमजीत सिंग विज साथ थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने बेहतर से बेहतर तरीके से उन्नयन का आश्वासन दिया।


भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक साहू ने बताया कि छिंदवाड़ा मेडिकल कालेज भारतीय जनता पार्टी की देन है। मेडिकल कालेज में भाजपा सरकार ने बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराया है। भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया की पुरानी डीपीआर एवं टेंडर को रद्द कर नया डीपीआर बनाकर नया टेंडर करवाया जाये। जन भावनाओं के अनुरूप पुनः भाजपा की सरकार प्रदेश में आई दुबारा प्रदेश और जिले के साथ मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था में सुधार हुआ।


मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था और भी बेहतर बनाने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने उन्नयन की आवश्यकता महसूस हो रही है। जिसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री जी से मेडिकल कॉलेज के उन्नयन और सुविधाएं बढ़ाने की माँग जिला भाजपा द्वारा की गई है। मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द उन्नयन का आश्वासन दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new