BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राम सेना समाज सेवी संगठन द्वारा धूमधाम से मनाया गया सावन का आखिरी सोमवार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 17, 2021

राम सेना समाज सेवी संगठन द्वारा धूमधाम से मनाया गया सावन का आखिरी सोमवार...




रेवांचल टाइम्स :- श्रावण यानी सावन का महीना बीते 25 जुलाई 2021 से आरंभ हुआ था. वर्तमान समय में चातुर्मास चल रहा है. सावन का महीना चातुर्मास का प्रथम महीना है. सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है. इस महीने भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है. भगवान भोलेनाथ पूजा से प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं.


सावन का महीना अत्यंत पवित्र महीना माना गया है. सावन में सोमवार का विशेष महत्व है. मान्यता है कि सोमवार का दिन भगवान शिव को प्रिय है. इसीलिए सावन में सोमवार को महत्व प्रदान किया गया है. इस बार सावन का पहला सोमवार पंचांग के अनुसार 26 जुलाई 2021 को था.


वहीं पंचांग के अनुसार 16 अगस्त 2021 को सोमवार था. कल के दिन श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि थी. सोमवार के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में विराजमान रहा. इस दिन अनुराधा नक्षत्र रहा. सावन के आखिरी सोमवार का विशेष महत्व माना गया है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की विधि पूर्वक पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

इस सावन के आखिरी सोमवार के उपलक्ष ने राम सेना समाजसेवी द्वारा उज्जैन के महाकाल की महा आरती की तर्ज पर नैनपुर रेस्ट हाउस के शिव मंदिर पर महाआरती एवं भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भंडारा वितरण रेस्ट हाउस के सामने, बस स्टैंड, वार्ड क्रमांक 14 में जरूरतमंदों को, एवं रेलवे स्टेशन पर बाजे गाजे के साथ धूमधाम से किया गया।


जिसमें राम सेना समाजसेवी के अध्यक्ष - मयंक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष - छोटे ठाकुर, महासचिव - शिवम श्रीवास्तव, सचिव - गगनदीप, मंत्री - हेमेंद्र नंदा, महामंत्री - राहुल मेहरा, एवं सदस्य - पितांबर भलावी, अखिल रजक, सौरभ झरिया, अखिलेश  दहिया, अनुराग जयसवाल, अंकित, संजय, कृष्णा, पीयूष, अमन, प्रथम, मिहिर, ऋषि, डेनी, विकास ठाकुर, संतोष झारिया, आदि उपस्थित रहे।


✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट ✒️

No comments:

Post a Comment