BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रादेशिक स्तर पर भी चांद थाना प्रभारी दीपक डेहरिया ने लहराया पुलिस का अव्वल परचम... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 17, 2021

प्रादेशिक स्तर पर भी चांद थाना प्रभारी दीपक डेहरिया ने लहराया पुलिस का अव्वल परचम...

 



रेवांचल टाइम्स -  सरकार के गृह विभाग ने अपराध और अपराधियों की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने अतिआधुनिक नवीन तकनीकी सीसीटीएनएस का इजहार किया है जिसके माध्यम से प्रदेश भर के हरेक चौकी थानों में घटित घटना के सिलसिले में पंजीबद्ध किए अपराधों को तुरंत सीसीटीएनएस में दर्ज करना होता है जो काफी धैर्यशील के साथ विवेकपूर्ण व कठिन कार्य कहलाता है जिससे थाना चौकी स्तर पर दर्ज उस अपराध का खाखा प्रादेशिक मुख्यालय की अपराध एंड अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (CCTNS)  में दर्ज हो जाता है जिसे प्रदेश भर की हर छोटी बड़ी वारदात का क्विक पता एडीजी स्तर के अधिकारियों तक पहुंच जाता है।

         इस प्रादेशिक स्तर की नव- इजहार तकनीकी प्रणाली में छिंदवाड़ा जिले के संवेदनशील पुलिस कप्तान विवेक अग्रवाल के मार्गदर्शन में तेजतर्रार निष्पक्ष निडर चांद थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक डेहरिया ने बड़ी कुशलता पूर्वक कल सोमवार तक के अपने थाने में घटित अपराधों को विधिवत सीसीटीएनएस प्रणाली में दर्ज कर मध्यप्रदेश भर में अव्वल स्थान पाया है।

जिले की जागरूक सजग जनता जनार्दन ने इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक महोदय को साधुवाद ज्ञापित कर चांद थाना प्रभारी दीपक डेहरिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

No comments:

Post a Comment