BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जन समस्या निवारण संस्थान सिवनी द्वारा निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया गया शुभारंभ... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 17, 2021

जन समस्या निवारण संस्थान सिवनी द्वारा निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया गया शुभारंभ...

 


रेवांचल टाईम्स –15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जन समस्या निवारण संस्थान कार्यालय में संस्थान के विधि प्रकोष्ट जिला अध्यक्ष एड.श्याम सिंह डहेरिया जी द्वारा ध्वजारोहण कर शांति पूर्वक राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।


मेहरा समाज की प्रांतीय महिला अध्यक्ष व संस्थान की महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती पार्वती डहेरिया के नेतृत्व में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओ के लिए निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण देने का कार्य विगत कई वर्षों से संचालित किया जा रहा है।

इसी के तहत संस्थान द्वारा आज से जनता नगर सिवनी में भी निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र  का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिवनी प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ,सिवनी विधायक दिनेश राय (मुनमुन) ,भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ,अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश सदस्य राजेश डहेरिया एवं उपस्थित सम्मानीय वरिष्ठ जनों की गरिमामई उपस्थिति में निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ 15 अगस्त को ग्राम पंचायत डोरली छतरपुर (जनता नगर)जिला सिवनी में समाज सेवी कन्हैया साहू के निवास स्थान पर सिवनी प्रभारी मंत्री के  द्वारा फीता काटकर किया गया एवं आज से ही प्रशिक्षण शुरू किया गया और प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं से मंत्री जी एवं विधायक द्वारा वार्तालाप कर उनका अनुभव जाना गया साथ ही संस्थान के कार्यो की सराहना करते हुए जन समस्या निवारण संस्थान सिवनी को प्रभारी मंत्री द्वारा 20 सिलाई मशीनों देने की घोषणा की जन समस्या निवारण संस्थान ने प्रभारी मंत्री का धन्यवाद व्यक्त करते हुए आगे भी ऐसी ही सामाजिक कार्य करते रहने की बात कही।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से  संस्थान के विधि प्रकोष्ठ की श्रीमती एड स्मिता केहरि, जिला युवा प्रकोष्ट के अध्यक्ष विकास ठाकुर, प्रभारी अध्यक्ष केवल डेहरिया ,सचिव  मनीष साहू ,उपाध्यक्ष धीरज श्रीवास, कन्हैया साहू, मीडिया प्रभारी रामगोपाल डहेरिया ,प्रचार मंत्री शेखर जायसवाल ,नगर उपाध्यक्ष कन्हैया डहेरिया ,जिला कोषाध्यक्ष संतोष नागरे ,बरघाट ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेंद्र बघेल, विकाश पटले, कुरई ब्लॉक अध्यक्ष सन्तोष डहेरिया, जिला महिला प्रकोष्ट में अध्यक्ष श्रीमती पार्वती डहेरिया, संगठन मंत्री श्रीमती ममता नागरे, उपाध्याय श्रीमती अमृता बेदी, नगर अध्यक्ष संध्या खंडाइत, नगर सचिव रेखा डेहरिया, वार्ड अध्यक्ष अम्रता दुबे, सचिव जसप्रीत कौर, वार्ड उपाध्यक्ष निर्मला बाराई, असमीत कौर, वार्ड अध्यक्ष मीना बरमईया, सचिव कु गीता डहेरिया आदि , व ग्रामवासियों का भी इस आयोजन में विशेष योगदान रहा ।

आयोजन में उपस्थित ग्रामीणों को मास्क वितरण किया गया एवं एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment