BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जानकारी होने के बाद भी आबकारी विभाग नहीं कर रही कार्यवाही आखिर क्यों ? - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 6, 2021

जानकारी होने के बाद भी आबकारी विभाग नहीं कर रही कार्यवाही आखिर क्यों ?

                           



 रेवांचल टाइम्स नैनपुर -  विकास खंड में शराब कारोबारी आबकारी नियमों को ताक में रखकर अवैध तरीके से दर्जनों ठिकानो में शराब बेचने का काम कर रहे हैं  जिससे शराबियों की संख्या बढ़ती जा रही है । पिंडरई में देशी शराब के लाससेंस पर बेखौफ होकर अंग्रेजी शराब बेची जा रही हैं । स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पिंडरई में देशी शराब के साथ विदेश शराब नगर के दो एजेंटों के माध्यम से बेचने का कार्य किया जा रहा है । इस बारे में शेली सैयाम , आबकारी उप निरीक्षक , नैनपुर का कहना है कि नैनपुर के पिंडरई ग्राम में मात्र देशी शराब बेचने का लायसेंस है अंग्रेजी शराब बेचने का नहीं । यदि नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है तो जल्दी ही कार्यवाही की जायेगी इसी तरह के हाल नैनपुर नगर के भी हैं जहां पर शराब ठेकेदार के द्वारा दुकान से शराब बेची ही जा रही है लेकिन अपनी मनमानी के चलते ठेकेदार के द्वारा नैनपुर नगर के सभी वार्डो एवं गांव गांव में शराब का अवैध काम किया जा रहा है नगर का ऐसा कोई वार्ड नहीं है जहां ठेकेदार के द्वारा शराब का विक्रय नहीं किया जाता छोटे-छोटे ठीये बनाकर यह ठेकेदार शराब का अवैध काम लोगों के द्वारा करवा रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि सब कुछ आबकारी विभाग को पता है लेकिन फिर भी आपकारी विभाग आखिर क्यों मोन रहता है                                 नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment