रेवांचल टाइम्स - नगर और वार्ड में आवारा पशुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है पशु मालिक जो कि अपने पशुओं को घर में ना रखते हुए वार्डो और नगर में आवारा छोड़ देते और यह पशु लोगों को चोटिल करते या आपस में लड़ते नजर आते हैं ऐसे ही घटना नैनपुर के शांति नगर में हुई जहां पर एक गाय दूसरे गाय से लड़ते हुए नाली में गिर गई बताया जा रहा है कि यह घटना रात्रि की है इसलिए लोगों को पता नहीं चला वही जब सुबह लोगों की नींद खुली तो लोगों ने गाय को नाली में फंसा पाया तत्काल वार्ड वासियों ने मिलकर गाय को बड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित नाली से बाहर निकाला हालांकि गाय को कोई भी चोट नहीं आई है गाय पुर्णतः सुरक्षित है।
रेवांचल टाइम्स से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment