रेवांचल टाइम्स - नगर के मुख्य मार्ग मंडला सिवनी एवं बुधवारी बाजार में भ्रमण करते आवारा पशुओं से आम आदमी काफी परेशान होते जा रहा है गलियों सड़कों दुकानों के सामने जगह जगह बैठे आवारा पशुओं से दो पहिया चार पहिया व यात्री वाहनों सहित राहगीरों का आवागमन बाधित करते रहे है व्यस्त मार्गो सड़कों पर विचरड़ कर रही मवेशियों से आए दिन दुर्घटनाओं का अंदेशा बढ़ता जा रहा है । नगर पालिका द्वारा आवारा पशुओं को नियंत्रण करने हांका दल चला कर मवेशियों को कांजी हाउस में बंद किया जाता था जो अब काफी दिनों से बन्द है जिससे पशुओं की संख्या बाजार हाट सहित सड़कों में बढ़ गई है बुधवारी बाजार में भी स्वतंत्रता पूर्वक भ्रमण कर रहे फालतू आवारा पशुओं से फुटकर दुकानदार उपभोक्ता महिला पुरुष बच्चे चोटिल हो रहे हैं । दुकानो की परछी चबूतरो पर भी पशुओं का जमघट रात्रि में बना रहता है और गंदगी फैला देते है जिससे दुकानदारों को प्रतिदिन सफाई करने परेशानियों का सामना करना पड़ता है । वहीं मुख्य मार्ग में वाहन चालक हार्न बजाते पशुओं को भगाने का प्रयास करते असफल नजर आ रहे हैं । मुख्य मार्ग व वार्डोकी सड़कों पर , चकोर नदी पुल पर , एरीकेशन कालोनी के सामने दर्जनों मवेशियों का जमावड़ा पैदल साइकिल व वाहनों के आते जाते लोगों को बाजार हाट में आपसी भिड़त हादसे की संभावनाएं बढ़ा रहे हैं । चार पहिया वाहनों के साथ यात्री बसों भारी - भरकम माल वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है । आवारा पशुओं को पकड़ने नगर पालिका परिषद ने बाहन भी खरीद रखा है फिर उपयोग करने से क्यों कतरा रहे हैं यह समझ से परे लग रहा है जबकि पशुओं को कांजी हाउस में बंद करने छोड़ने पर राजस्व की मोटी रकम बसूली होती है इस ओर ध्यान दिया जाना अतिआवश्यक माना जा रहा है ।।
रेवांचल टाइम्स से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment