रेवांचल टाइम्स -मंडला सांसद मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने नैनपुर विकास खंड को सड़को के रूप में अब भारी सौगात प्रदान है जो सड़के पहले दौड़ने क्या चलने लायक नही थी अब उस में वाहन हवा में बात करेंगे वही बताया गया कि 15 किलो मीटर की दस करोड़ की लागत से नैनपुर पिंडरई सड़क मार्ग बनाया जायेगा और प्रधानमंत्री सड़क मद से अन्य दो सड़के खुसीपार और तिदुआ बम्हनी भी स्वीकृत हुई है पिंडरई मार्ग सैकड़ों ग्राम को जोड़ता है यही मार्ग जबलपुर भी जाता है जिस से आमजनों को बड़ी दिक्कत हो रही थी इस सड़क के बन जाने से सभी को काफी राहत की सांस मिलेगी सड़को की सौगात देने पर मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का आभार पूर्व जिला अध्यक्ष बीजेपी प्रमोद जैन, बाल किशन खंडेलवाल,जनपद उपाध्यक्ष संतोष तिवारी दीपक शर्मा ने व्यक्त किया है वही मीडिया को मंत्री कुलस्ते ने बताया की जैसे जैसे जरूरत होगी काम किया जायेगा।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment