BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के द्वारा अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय मंडला में प्रदर्शन कर सांसद के बंगले का किया घेराव - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 6, 2021

गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के द्वारा अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय मंडला में प्रदर्शन कर सांसद के बंगले का किया घेराव



रेवांचल टाइम्स - गौंडवाना स्टूडंट यूनियन के द्वारा अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय मंडला में जमकर प्रदर्शन कर सांसद बगलें का घेराव किया गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों के प्रदर्शन उग्र हो गया और पुलिस से झड़प हो गई । जिसमें दो महिला पुलिस कर्मी घायल हो गई। दोनों महिला पुलिस कर्मी महिला थाना की प्रभारी और एक आरक्षक है। घायल होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फिलहाल प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कोई कार्रवाई तो नहीं की है। पर बताया जाता है कि इन पर कार्रवाई अवश्य होगी। गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी रानी दुर्गावती कॉलेज मंडला में रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापना की मांग, बाउंड्रीबॉल निर्माण, एलएलबी की कक्षाएं शुरू कराने के साथ ही इस कॉलेज के प्राचार्य को हटाने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा था धरना प्रदर्शन करीब तीन घंटे चला          


           गुरूवार को गौडवाना स्टूेडेंट यूनियन के छात्र,छात्राओं ने दोपहर बाद बैगा बैगी चौक में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन, केंद्रीय इस्पात मंत्री कुलस्ते, थाना प्रभारी मंडला के विरोध में नारेबाजी किया। प्रदर्शन को देखते हुए एडीएम, एसडीएम, नायब तहसीलदार,थाना प्रभारी मंडला, थाना प्रभारी महाराजपुर सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहा। छात्र छात्राओं को समझाईश भी दी गई, वे प्रदर्शन समाप्त कर दें। लेकिन छात्र कलेक्टर को ही ज्ञापन देने की बात कहते रहे।     


                                           

फायर बिग्रेड की ओर लपके छात्र


गौडवाना स्टूडेंट यूनियन जहां ज्ञापन देन की बात कर रही थी। वहीं पुतला दहन करना भी चाह रही थी। बताया गया कि पुतला तो नहीं हुआ पर एक गत्ते में पेट्रोल डाल पुतला रूप में जलाने का प्रयास किया। उस दौरान पुलिस अधिकारियों ने छीन लिया। तो वहीं फायर बिग्रेड से पानी की बौछार कर दी गई। जिससे छात्र उग्र हो गए और दमकल की और लपके। पुलिस ने तत्काल दमकल को सुरक्षा प्रदान करते हुए उसे थाने में खड़ा करा दिया।।    


  छात्रों का प्रदर्शन अब उग्र हो रहा


बतादें कि कालेज यूनियन के छात्रों का प्रदर्शन इस बार उग्र होते देखा जा रहा है। इसके पहले एबीवीपी के द्वारा भी उग्र प्रदर्शन किया गया था। कलेक्ट्रेट में कलेक्टर को ही ज्ञापन देने अड़ गए थे। जिसके बाद वाटर कैनन का उपयोग किया गया था। यही स्थिति फिर दोबार बनी। जब गुरूवार को बैगा बैगी चौक में गोडवाना स्टूडेंट यूनियन ने प्रदर्शन किया और फिर प्रदर्शन उग्र हो गया। इस दौरान सड़क में जाम की स्थिति बनी रही। आवागमन जमकर प्रभावित रहा। लोगों को दूसरे मार्ग से होकर जाना पड़ा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को ध्यान देना होगा।

No comments:

Post a Comment