रेवांचल टाईम्स - ग्राम सभा मैं निर्माण कार्यों के बिलबाऊचरो को नहीं दिखाया गया ,ग्रामीणों मैं व्यापक आक्रोश व्यप्त
नैनपुर विकास खंड की समीपस्थ ग्राम पंचायत मानेगाॅव जनपद पंचायत नैनपुर के प्रबुद्ध नागरिकों ने आज दिनांक 27/8/2021 को यहाँ पर आयोजित ग्राम सभा मैं दस्तावेजों एवं निर्माण कार्यों के नाम पर आहरण राशि देखकर भू चक रह गये । यहाँ पर उपस्थित ग्राम के प्रबुद्ध नागरिकों के द्वारा पंचायत सचिव एवं सरपंच से जब तमाम शासकीय निर्माण कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं के नामों से निकाली राशि के बिलबाऊचरो को दिखाने की जन माँग ग्राम सभा के समक्ष प्रस्तुत करने की बातें किये तो कोई भी प्रमाणित एवं सही बिलबाऊचरो को नहीं दिखाया गया बल्कि यहाँ पर एक दूसरे के मुंह ताकते नजर आये । मानेगाॅव के ग्रामीणों ने बताया है कि पंचायत मैं विगत काफी दिनों से शासकीय योजनाओं और निर्माण कार्यों मैं खुला भ्रष्टाचार के साथ ही व्यापक अनियमितताऐ की जा रही है जिसकी संबंधित विभाग को अनेको बार ग्रामीणों के द्वारा सिकायत भी की गई थी किन्तु यहाँ पर जांच के नाम पर कोई भी निष्पक्ष उच्चस्तरीय कार्यवाही आज पर्यन्त नहीं किया गया है ना ही भ्रष्टाचार की गंगा में ड़ुबकी लगा रहा पंचायत के कर्मचारियों के खिलाफ कोई भी सख्त काय॔ वाही नहीं की गई जिसके चलते यहाँ पर एक लम्बे अरसे से भारी फर्जीवाड़ा के साथ निर्माण कार्यों मैं खुला भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा को पार कर चुका है । मीडिया को ग्राम सभा मैं आज की गई काय॔ वाही के रजिस्टर की फोटो देते हुए बताया गया है कि ग्राम पंचायत मानेगाॅव मैं विगत अनेक वर्षों से अनवृत खुला भ्रष्टाचार एवं व्यापक अनियमितताऐ की जा रही है इसकी निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से करवाई जाये । यहाँ के नागरिकों ने यह भी बताया कि ग्राम सभा कोई हिसाब नहीं दिखाया जाता है और न ही यहाँ पर हुये निर्माण कार्यों के भुगतान बिल बाऊचरो को दिखाया जाता है । अगर ग्रामीणों के बताये अनुसार ग्राम पंचायत मानेगाॅव के सम्पूर्ण निर्माण कार्यों एवं भुगतान बिलबाऊचरो की जिला कलेक्टर मण्ड़ला एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा निष्पक्ष उच्चस्तरीय जाँच की जाती है तो यहाँ पर भारी फर्जी वाड़ा के साथ ही लाखों रूपये का घोटाला सामने आयेगा।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment