BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ब्रॉडगेज रेल संघर्ष समिति की बैठक संपन्न... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 28, 2021

ब्रॉडगेज रेल संघर्ष समिति की बैठक संपन्न...


                      

रेवांचल टाइम्स -- ब्रॉडगेज रेल संघर्ष समिति सिवनी द्वारा ब्रॉडगेज कार्य को तीव्रता से पूर्ण करने तथा सभी लोकल ट्रेनें प्रारंभ करने की मांग को लेकर सिवनी के वैनगंगा लान में एक आमसभा की गई तत्पचात वाहन रैली निकाली गई एवं बालाघाट सिवनी सांसद मुर्दाबाद के साथ सांसद के पोस्टर जलाए गए तथा ज्ञापन सौंपा गया । ब्रॉडगेज संघर्ष समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप सिंह बैंस के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में महाकौशल क्षेत्र के प्रभावी एवं बुद्धिजीवियों ने भारी संख्या में भाग लिया, आमसभा को संबोधित करते हुए श्री बैंस ने कहा कि सांसद की अकर्मण्यता के चलते सिर्फ सिवनी नैनपुर के मध्य कार्य कछुआ चाल से चल रहा है ब्लैक लिस्ट होने की कगार पर खड़े रेल ठेकेदारों का संरक्षण किया जा रहा है जिससे काम प्रभावित हो रहा है । आमसभा में सिवनी जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष मोहन चंदेल ने लोकल ट्रेन और महाराष्ट्र तक बस न चलने पर आक्रोश जाहिर किया । ज्ञापन में उपरोक्त बातों के अलावा अंडर ब्रिजों में पानी भरने की समस्या तथा समनापुर में पुराने मार्ग पर अंडर ब्रिज बनाने की मांग प्रमुखता से रखी । सभा को विष्णु करोसिया, अनूप बांसल, पवन अग्रवाल, राजा मोबिन खान,  अनूप मिश्रा, बी के राय, श्रीमती गीता ठाकुर, श्रीमती राधा गुप्ता, श्रीमती आशा देवी,इमरान पटेल अशोक पांडे, घनश्याम सनोदिया,सेवक राम चंद्रवंशी, ब्रॉडगेज रेल संघर्ष समिति  सिवनी जिला अध्यक्ष सोहेल अल्वी ने संबोधित किया। सभा का संचालन रमाशंकर महोबिया ने किया । आंदोलन में प्रमुख रूप से चमके लिल्हारे, ओमप्रकाश दशरे,यदुनाथ भौरगडे, हरी दमाहे, राजेश लांजेवार, राजिक खान,कंचन लिहारे, संतलाल,भाग चंद गोकुलपुरे, अनिल डहरवाल, फरीद शेख, संजय बसेने,    सत्य नारायण अशोक पाण्डेय आनंद ज्योतिषी,सुरेंद्र तिवारी, राजा शुक्ला , राकेश सिहारे,अदीब गौरी,अनिल सोनी, फैयाज अंसारी, विक्रम पांडे, आर एल बिसेन, , एवं अनेक नागरिक उपस्थित थे ।

उक्त जानकारी ब्रॉडगेज रेल संघर्ष समिति के प्रवक्ता प्रवीण जैन ने दी ।

No comments:

Post a Comment