रेवांचल टाइम्स - शासकीय स्नातक महाविद्यालय नैनपुर जिला मण्डला में भोजमुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केन्द्र क्रमांक 422 के शुभांरभ के अवसर पर मुख्य अतिथि देवसिंह सैयाम जी विधायक मण्डला, विशिष्ट अतिथि भगवती श्रीधर, सदस्य जिला पंचायत मण्डला एवं उत्कर्ष यादव विधायक प्रतिनिधि उपस्थित थे। महाविद्यालय के संरक्षक डाॅ.आई. के. यादव की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मान. विधायक देवसिंह सैयाम जी ने भोज अध्ययन केन्द्र प्रारंभ होने पर सभी को शुभकामनाएॅ प्रेषित करते हुए महाविद्यालय विकास के लिये अपने विधायक निधि से 1 लाख रू. प्रदान करने की घोषणा की । जिला पंचायत संदस्य भगवती श्रीधर जी ने अपने उदबोधन में कहा कि नैनपुर क्षेत्र के विद्यार्थी के लिये यह सुवअवसर है। डाॅ.आई.के.यादव जी ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में कहा कि जो विद्यार्थी महाविद्यालय में नियमित उपस्थित होकर अध्ययन करने मे असमर्थ रहते है। उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार इस महाविद्यालय में भोजमुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केन्द्र प्रारंभ किया गया। जिससे अनेको छात्र/छात्राए लाभान्वित होगंे।
इस कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी महाविद्यालयीन परिवार के सदस्य डाॅ.एम.के. बघेल, डाॅ.जी.सी.मैश्राम, डाॅ.जे.एस.उर्वेती, डाॅ.कुलभूषण रजक, डाॅ.नवल सिंह लोधी, डाॅ.प्रियंका चक्रवर्ती,डाॅ.दीप्ति तोमर, डाॅ. नरेन्द्र राहंगडाले रविकुमार यादव, एन.पी.हरदहा, देवेन्द्र गोठरिया, अमित सेन , राहुल विश्वकर्मा, मनीष कुमार साहू, विनोद ठाकुर मानसिंह मरावी, प्रकाश ठाकुर, अमित यादव, श ताराबाई चैरसिया, किरण धौसेल उपस्थित रहेे। भोज अध्ययन केन्द्र प्रभारी डाॅ. रविन चैहान एवं डाॅ. ज्योति सिंह, के द्वारा सफल मंच का संचालन किया गया। इस अवसर पर डाॅ. आर.एस.धुर्वे नेें भोजमुक्त वि.वि. केे अध्ययन केन्द्र की रूप रेखा की जानकारी दी। अंत में डाॅ. आर. मास्तकर ने सभी अतिथियों आभार प्रदर्शन किया।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment