रेवांचल टाइम्स - दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे डिविजन के डीआरएम मनेंद्र सिंह उप्पल का आज 11:00 बजे नैनपुर आगमन हुआ जहां उनके द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही विभागों की समस्याओं पर पर्दा डाला और और उनके निदान करने की बात कही वही ट्रेन चलाने को लेकर मीडिया से बात करते हुए बताया कि वर्तमान में कोरोना के चलते ट्रेनों का आवागमन बंद है और धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है लेकिन गृह मंत्रालय स्टेशन पर चालू करने की बात कही। माना की नैनपुर की जनता को आज रेलवे के डीआरएम के आने और ट्रेन शुरू करने के लिए उम्मीद थी लेकिन रेलवे के डीआरएम के द्वारा आश्वासन ही दिया और ट्रेन चलाने के लिए भरोसा दिलाया।उनसे कहा गया कि आश्वासन नहीं वादा चाहिए उसपर उनके द्वारा कहा गया कि 80/90 प्रतिशत कम पूरा होगया है ओर जल्द ही ट्रेन शुरू हो जाएगी। डी आर एम उप्पल से पूछे जाने पर कि क्या गुड्स ट्रेन में ज्या प्रॉफिट है तो कहा गया कि हां इस प्र पत्रकारों द्वारा पफिर बोला गया कि पैसेंजर ट्रेन से प्रॉफिट नहीं है तो गोल मोल जवाब देकर कहा गया कि गुड्स ट्रेन से कम।कुल मिलाकर निष्कर्ष यह हुआ कि आश्वाशन पर टिक गई उमिदें।राज्य सभा सांसद श्री मती संपतिया उइके से पूछे जाने पर की डी आर एम महोदय से प्रांभिक चर्चा हुई तो उनके द्वारा कहा गया कि ट्रेनों का संचालन जल्द ही शुरू हो जाएगा पूरी तैयारी हो चुकी है। राज्य सभा सांसद के द्वारा गुड्स ट्रेन को ज्यादा प्राथमिकता दी गई ओर चिरेडोंगरी में भी गुड्स ट्रेन को बढाया जाए डी आर एम उप्पल से कहा गया।ट्रेन चालू करने को लेकर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं बनाया गया। पर जाते जाते डी आर एम ने जल्द ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा कि बात कही।
वहीं डी आर एम महोदय से आम जनता को रही परेशानियों से अवगत कराया ।उनको बताया गया कि रेल्वे फाटक के पास जो रोड बनी है उसमे राड निकले हुए जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है , रेल्वे ट्रेनिग सेंटर के होस्ट के पास रास्ता गायब है कीचड़ से हो कर ट्रेनरों को जाना पड़ता है जी ओर स्थानीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे है जिस पर उनके द्वारा कहा गया कि अन समस्याओं को जल्द संज्ञान में लेकर सुधार कार्य कराया जाएगा।
स्टेशन पहुंचकर सामाजिक अपराध एवम भ्रष्टाचार विरोधी संघ ने भी ट्रेनों के जल्द संचालन के लिए डी आर एम महोदय को ज्ञापन सौंपा।
राज्य सभा सांसद श्री मती संपतिया जी के साथ बन्द कमरे में लगभग पचास मिनट ट्रेनों के संचालन को लेकर चर्चा की गई।
नैनपुर में वार्डों में रेल्वे की जमीन मे रोड बनाने को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष नरेश चंद्रोल,शंकर सायरनी,अखिलेश शुक्ला,संत कुमार राठौर ने डी आर एम महोदय को आवेदन दिया कि वहां रोड बनाने हेतु रेल्वे स्वीकृति प्रदान करे।
वाइट - राज्य सभा सांसद श्री मती संपतिया uikey ।
बाइट - डीआरएम उप्पल। नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment