रेवांचल टाईम्स - सिवनी जिले की ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार और लापरवाही चरम पर है शासन प्रशासन का भय खत्म हो गया पीड़ितों के आवेदन देने या अखबारों में खबर लगने पर भी शासन प्रशासन की आंखें नहीं खुलती जैसे भ्रष्टाचार में मुख सहमति हो यदि कहीं भ्रष्टाचार सिद्ध भी हो जाए तो भ्रष्टाचारियों को सजा नहीं मिल पाती इसलिए लोगों का अब शासन प्रशासन से विश्वास उठता जा रहा है शासन प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है ।
सरकार गरीब मजदूरों ग्रामीणों की समस्या हल करने के लिए अनेक योजनाएं चलाती हैं मगर अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उन्हें लाभ नहीं मिल पाता है ।
ऐसा ही एक मामला सिवनी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत पीपरडाही में सामने आया है जहां ग्रामीणों के आवेदनों पर कारवाही ना होती देख अब नोटरी द्वारा शपथ देते हुए पंचायत के भ्रष्टाचार को उजागर करने का प्रयास किया है दिनेश सोनी पिता मथुरा प्रसाद सोनी पीपरडाही निवासी ने शपथपत्र देते हुए उजागर किया की ग्राम पंचायत रोजगार सहायक के द्वारा रोजगार गारण्टी योजना अपने चहेते लोगो मेट स्वयं के भाई नल चालक , पंच , ग्राम कोटवार , के परिवारो के सदस्यों को विगत लम्बे समय से रोजगार गारटी योजना के कार्यो में हाजिरी भरकर लाखो रूपया इनके खातें में प्रदान कर रहे हैं जिससे रोजगार गारण्टी योजना में कार्यरत वास्तविक मजूदरो को कभी भी पूर्ण मजदूरी प्राप्त नहीं होती यहाँ तक की कई बार 100 रूपया से कम मजदूरी प्राप्त होती है यह कार्य बहुत लम्बे समय से चलते आ रहा है इसमें वर्ष 2020 तथा 2021 के मस्टरोल तथा हाजिरी ऑनलाईन देखे तो पता चला कि रोजगार सहायक द्वारा 24 जॉब कार्ड धारी परिवार के मुखिया उनके सदस्यों की हाजिरी 02 वर्षों में भरकर लाखो रूपया उनके खाता में डाले गये जबकि 25 कार्ड धारी परिवार 02 वर्षों में आज तक रोजगार गारण्टी योजना में किसी भी कार्य में नहीं गये जो कि उक्त बातो के गवाह समस्त आवेदन पत्र में मौजूद है।
यह कि जो व्यक्ति कार्य में नही गये है उनके नाम की सूची संलग्न है ।
01 राजेश्वर उके मेट मॉ तथा पत्नि की नियमित हाजिरी
02. राजू सनोडिया पिता रामकुमार सनोडिया रोजगार सहायक का भाई
03 रामेश्वर नल चालक एवं इनकी पत्नि की भी हाजिरी
04 मुन्ना उर्फ देवेन्द्र पत्नि रज्जो बाई पंच दोनो की हाजिरी 2020 में
05 श्रीपाल पंच 2021 में हाजिरी
06 टकाराम सनोडिया पिता श्री देवचंद सनोडिया 2020 में हाजिरी
07 शेरसिंह भूतपूर्व सरपंच पंचायत भवन निर्माण में तथा अन्य कार्यो में हाजिरी
08 दिनेश विश्वकर्मा के साथ पत्नि सरिता विश्वकर्मा 2020 में हाजिरी रेमण्ड फैक्ट्री बोरगांव में कार्यरत
09 माधुरी बाई नारायण कोटवार की पत्ति
10 लवकुश कोटवार का पुत्र
11 पैश्या हुल्ली पत्नि तथा परिवार के अन्य सदस्यों की हाजिरी
12. दीपक सरपंच का भांजा पत्नी की हाजिरी पंचायत भवन निर्माण कार्य में हाजिरी
13 रामलखन पिता छोटेलाल
14 तुलसीराम पिता नान्हो पत्नि सुनीता पत्नि छिन्दवाडा में निवासरत है । 15.आशाराम
16 बलराम पिता नान्हो निवासी नागपुर महाराष्ट्र
17 जानकी पिता परसराम
18 कैलाश नायक पिता जगतराम पंचायत भवन निर्माण में हाजिरी 2021
19. परसराम पिता गलझर 2020 में हाजिरी
20 रूखमणी पति दुल्ला पंचायत भवन निमार्ण कार्य में हाजिरी
21 मदन पिता फग्गा पनि श्रीमति सावित्री उनका गोपी
22 आंनद पिता जगतराम वृक्षारोपण मेन रोड
23. स्व.श्री शाता बाई सोनी पुत्री गंगा बाई सोनी 2020 में वृक्षारोपण कार्य
24 राजा पिता महेश
दिनेश सोनी ने शपथपत्र में यह उल्लेख किया कि 24 कार्ड धारी जिनकी सूची उपरोक्त शपथपत्र में दर्ज करायी गयी है उक्त अनावेदक गणो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने का आदेश पारित किया जावे । यह कि मेरे द्वारा दी गई जानकारी सही व सत्य है।
अब देखना होगा की शपथपत्र के बाद क्या कुछ कारवाही होती है या बस पहले ही की तरह आवेदन कचरे की टोकरी में जाते है।
चक्रेश सनोडिया
सचिव ग्रामपंचायत पीपरडाही
इनमे से कुछ मजदूर लॉकडाउन में वापस गांव आए थे और उनको रोजगार देना था इसमें कुछ उन मजदूरों के नाम है।


No comments:
Post a Comment