BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आकाशीय बिजली गिरने से ब्लाक मोहगाँव में पाँच मवेशियों की हुई मौत... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 19, 2021

आकाशीय बिजली गिरने से ब्लाक मोहगाँव में पाँच मवेशियों की हुई मौत...




रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के विकासखंड मोहगाँव अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में 17अगस्त दिन मंगलवार को लगभग दो ढाई, तीन बजे बीच गरज चमक एवं हवा तूफान के साथ तेज बारिश हुई। नदी नाले उफान पर रहे एवं कई जगहों पर बिजली गिरने से मवेशियों की मौत हो गई। एवं नालों में अधिक बाढ़ आने से पुलिया के ऊपर से बाढ़ की पानी बह रहा था जिसमें बकरी भी बह गये। बताया गया है कि विकास खंड मोहगाँव के ग्राम सिंगारपुर और औढारी सहित पाँच मवेशियों की मौत हो गई। सिंगारपुर निवासी नारायण प्रसाद यादव पिता रामभरोस यादव ने मवेशियों को चराने जंगल में ले गया था। वही अचानक लगभग दो ढाई- तीन बजे जमकर तेज बारिश हुई। बारिश होने से मवेशी एक महुआ पेड़ के नीचे इकट्ठे हो गए। वहीं महुआ के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर जाने से तीनों मवेशियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिनमें एक गाय, एक बछड़ा, एक बछिया थे। गाय गाभिन रही थी, तीनों एक साथ आकाशीय बिजली गिरने से महुआ पेड़ के नीचे ही मौत हो गई। वही ग्राम पंचायत बडझर के पोषक ग्राम औढारी में भी 17अगस्त 2021दिन मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो मवेशियों की घटना स्थल जंगल पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि ग्राम औढारी निवासी मोती लाल मरावी, सुग्रीव मरावी के मवेशी जंगल में सागौन के पेड़ में आकाशीय बिजली गिर जाने से दोनों मवेशियों की सागौन पेड़ के नीचे मौत हो गई। इन घटनाओं की रिपोर्ट गाय मालिकों नें मोहगाँव थाने में की गई है। घटना स्थल जंगल पर मोहगाँव पुलिस और ब्लाक पशु चिकित्सालय मोहगाँव के पशु चिकित्सा अधिकारी पहुँच कर घटना की जांच कर पोस्ट मार्टम कराकर पंचनामा कार्यवाही कर मृत मवेशियों को मवेशी मालिकों को सौंप दी गई।सभी पीडित मवेशी मालिकों नें शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द कार्यवाई कराकर मृत मवेशियों का उचित मुआवजा दी जावे।

            सिंगारपुर से हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment