BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विशेष अभियान चलाकर निराकृत करें सीएम हेल्पलाईन के प्रकरण समीक्षा बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देश... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 13, 2021

विशेष अभियान चलाकर निराकृत करें सीएम हेल्पलाईन के प्रकरण समीक्षा बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देश...


रेवांचल टाइम्स - जिले में सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में समुचित निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शनिवार 14 अगस्त को सभी शासकीय कार्यालयों में सीएम हेल्पलाईन, समाधान ऑनलाईन आदि के प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही की जाए। अगले एक सप्ताह में विशेष अभियान संचालित करते हुए लंबित प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने का प्रयास किया जाए। 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि किसानों को फसल बीमा के प्रकरणों पर समय सीमा में लाभ दिलाया जाए। इस संबंध में आवश्यकतानुसार बीमा कंपनी के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करें। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि बंद हेंडपंपों तथा नलजल योजनाओं में आवश्यकतानुसार सुधार कराएं। जिन स्थानों पर जल के स्त्रोतों की समस्या है वहां पर विकल्प की तलाश करें। उन्होंने शिकायतों के संबंध में की गई कार्यवाही से आवेदनकर्ता को भी अवगत कराने के निर्देश दिए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्रों का सतत् भ्रमण करें तथा शासकीय अमले और जनसामान्य को श्रमदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान पर पानी एकत्र नहीं होना चाहिए। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को समय पर दिलाएं। जिन हितग्राहियों के खाते में पैसे नहीं आए हैं उनकी सूची तत्काल भेजी जाए। उन्होंने कहा कि प्रकरणों पर तथ्य सहित जवाब प्रस्तुत करें। एसडीएम एवं तहसीलदार प्रत्येक प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्हें जल्द निराकृत कराएं। आवेदनों पर की गई कार्यवाही से आवेदकों को अवगत कराएं। कलेक्टर ने 300 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों की प्रकरणवार समीक्षा करते हुए उन्हें अगले 3 दिवस में निराकृत करने के निर्देश दिए। ऑनलाईन संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुनील कुमार दुबे, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment