BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडी की समस्याओं का अति शीघ्र निराकरण का आश्वासन प्राप्त - आप - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 13, 2021

मंडी की समस्याओं का अति शीघ्र निराकरण का आश्वासन प्राप्त - आप



रेवांचल टाईम्स - नागपुर रोड स्थित  नवीन थोक सब्जी मंडी सिवनी सुर्खियों का एवं चर्चित विषय बना हुआ है , लगातार 29 जुलाई से आम आदमी पार्टी मंडी की मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर एवं मंडी व्यापारी, किसानो को हो रही असुविधा की आवाज बनकर सामने आई   आम आदमी पार्टी एवं सब्जी व्याारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड-अधिकारी  सिवनी से मुलाकात की एवं मंडी में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया उपखंड-अधिकारी द्वारा मण्डी में व्याप्त समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया व समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया है तथा उपखण्ड-  अधिकारी महोदय द्वारा कहा गया है कि यह मण्डी की मूलभूत आवश्यकताएं हैं इसका शीघ्र निराकरण होना अति आवश्यक है शीघ्र निराकरण हेतु एक टीम का भी गठन किया है उक्त टीम द्वारा संबंधित समस्याओं से रूबरू होकर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी तथा उक्त आधार पर अति शीघ्र समस्याओं का निराकरण किया जाएगा सब्जी व्यापारी व आम आदमी पार्टी के समस्त साथियों को उम्मीद है कि सब्जी मंडी में व्याप्त समस्याओं का अति शीघ्र निराकरण हो जाएगा 

मंडी की असुविधा की बात की जाए तो सुलभ शौचालय , पेयजल , गंदगी , सकरा मार्ग , स्ट्रीटलाइट , आवारा पशुओं का आवागमन जैसे तमाम समस्याएं है जिन तथ्यों  को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया था । अब उपखंड अधिकारी सिवनी के हस्तक्षेप के बाद आम आदमी पार्टी को पूर्ण उम्मीद है कि मंडी की संपूर्ण समस्याओं का अति शीघ्र निराकरण होगा प्रतिनिधि मंडल के रूप में आम
आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दुर्गेश विश्वकर्मा संगठन मंत्री याह्या आरिफ कुरैशी जिला उपाध्यक्ष रघुवीर सनोड़िया नगर अध्यक्ष गोविंद श्रीवास एवं सब्जी व्यापारी संघ के जिला अध्यक्ष दौलतराम सेवलानी, संतोष अन्ना एवं रियाज भाई, छोटे मियां, मोहसिन भाई एवं अन्य कार्यकर्ता व प्रतिष्ठित व्यापारी सम्मिलित हुए उक्त प्रेस विज्ञप्ति प्रफुल्ल बिठले द्वारा जारी की गई।

No comments:

Post a Comment