BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चार लोगों की हत्या: छह महीने बाद एक दिन पहले ही मायके से लौटी थी बहू, ससुर ने शक में खेला खूनी खेल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 24, 2021

चार लोगों की हत्या: छह महीने बाद एक दिन पहले ही मायके से लौटी थी बहू, ससुर ने शक में खेला खूनी खेल



गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क थाना इलाके से मंगलवार सुबह एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई जिससे पूरे क्षेत्र के लोग हैरान हैं। यहां एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी बहू के साथ-साथ किराएदार, उसकी पत्नी व चार साल की बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वहीं किराएदार की एक बेटी गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस घटना के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है और जांच के बाद ही कुछ बता पाएगी। वहीं इस मामले में रिटायर्ड फौजी की बहू को लेकर एक खुलासा हुआ है।




दूसरी ओर इस पूरे मामले में अवैध संबंधों की भी बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस ने इन सभी बातों पर चुप्पी साध रखी है और अपनी ओर से सिर्फ यही बताया है कि चार लोगों की हत्या की गई है और वह भी किसी धारदार हथियार से पूरी योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया गया है।

जानकारी मिली है कि रिटायर्ड फौजी के घर में बीते ढाई साल से किराएदार रह रहे थे। मृतक किराएदार गुरुग्राम के सेक्टर 14 स्थित एक्सिस बैंक में कार्यरत था। यह लोग बिना किसी परेशानी के रिटायर्ड फौजी के घर में रह रहे थे। अब पुलिस इसी बात की जांच में जुटी है कि अचानक ऐसा क्या हुआ जो आरोपी को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा।




पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रिटायर्ड फौजी का बेटा वकील है। वारदात के वक्त उसके फोन की लोकेशन एक धार्मिक स्थल पर मिली है। इसका अर्थ यह निकलता है कि जिस वक्त वारदात हुई वह घर पर नहीं था।

वहीं ये भी बात सामने आई है कि आरोपी की बहू बीते छह महीने से मायके रह रही थी। वह एक दिन पहले ही मायके से लौटकर ससुराल आई थी और यह घटना हो गई। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि इतने लंबे समय से बहू अपने मायके में क्यों रह रही थी। क्या उसका परिवार के साथ कोई विवाद था या किसी और बात को लेकर वह मायके में रह रही थी।


No comments:

Post a Comment