रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के मोहगाँव ब्लॉक में भी कजलियां पर्व का उत्साह रहा, यहाँ पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी कजलियां पर्व के अवसर पर बाजार चौक सिंगारपुर में आल्हा संगीत का कार्यक्रम आयोजित की गयी जिसमें ग्राम के नागरिकों नें बढ चढ कर भाग लिया। जहाँ पर ग्राम के कजलियाँ को बाजार चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर पर इकट्ठे किये और आल्हा गीत गाकर सभी नें एक दुसरे को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कर वर्ष भर सभी का जीवन सुख समृद्धि व शांति से भरपूर रहे। तत्पश्चात बाजार चौक से कजलियां धूमधाम से निकाली गई जो नर्मदा नदी रानी घाट विसर्जन के लिए ले जाया गया। ग्राम सिंगारपुर के कजलियां देखने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी पहुंचे थे। ग्राम में बड़े बुजुर्ग, महिलाएं, युवतियां व युवा वर्गों में खासा उत्साह देखा गया।
Tuesday, August 24, 2021
बाजार चौक में आल्हा संगीत कार्यक्रम का आयोजन...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment