रेवांचल टाइम्स - कोविड वैक्सीन टीकाकरण महा अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत जिले में 25 एवं 26 अगस्त को 18 से अधिक की आयु के लोगों को प्रथम डोज एवं दूसरे डोज का टीका लगाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। इस महा अभियान के दूसरे चरण में बालाघाट जिले में 65 हजार लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने बताया कि कोविड-19 की रोकथाम हेतु जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पात्र हितग्राहियों का कोविड टीकाकरण युद्ध स्तर पर संचालित किया जा रहा है। 25 एवं 26 अगस्त के महा अभियान में जिले के 65 हजार लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में अब तक लगभग 07 लाख 41 हजार 508 लोगों को कोविड वैक्सीन का प्रथम डोज एवं 01 लाख 26 हजार 206 लोगों को कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जा चुका है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ परेश उपलप ने बताया कि कोविड वैक्सीन टीकाकरण महा अभियान के दूसरे चरण में 25 अगस्त को कोविड वेक्सीन टीकाकरण के लिए जिले में कुल 143 टीकाकरण केन्द्र बनाये गये है। इनमें से 136 केन्द्रों पर कोविशिल्ड वैक्सीन का 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 21 हजार 490 लोगों को का प्रथम डोज व 1900 लोगों को दूसरा डोज, 45 से अधिक की आयु के 14 हजार 410 लोगों को प्रथम व 2200 लोगों को दूसरा डोज लगाया जाएगा। इसी प्रकार 07 केन्द्रो पर कोवेक्सीन का 18 से 44 वर्ष आयु के 420 लोगों को प्रथम व 220 लोगों को दूसरा डोज एवं 45 से अधिक की आयु के 380 लोगों को प्रथम व 240 लोगों को दूसरा डोज लगाया जायेगा।
26 अगस्त को केवल द्वितीय डोज वालों को ही लगेगा टीका
डॉ उपलप ने बताया कि कोविड वैक्सीन टीकाकरण महा अभियान के प्रथम दिन 25 अगस्त को कोविड वैक्सीन के प्रथम व द्वितीय डोज लगाये जायेंगें। लेकिन 26 अगस्त को केवल दूसरे डोज वाले लोगों को ही कोविड वैक्सीन का टीका लगाया जायेगा। डॉ उपलप ने आम जन से अपील की है कि जिन लोगों को प्रथम डोज लग चुका है और दूसरे डोज के लिए समय हो गया है वे दूसरा डोज अवश्य लगवायें। प्रथम डोज के बाद समय सीमा में दूसरा डोज नहीं लगाने पर कोरोना के प्रति शरीर में प्रतिरोधक क्षमता कम हो जायेगी और वह व्यक्ति कोरोना संक्रमण का शिकार हो सकता है।
लांजी विकासखंड में 08 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य
लांजी एसडीएम रविन्द्र परमार ने बताया कि कोविड वैक्सीन टीकाकरण महा अभियान के दूसरे चरण में लांजी विकासखंड में 25 अगस्त को 05 हजार लोगों को कोविशिल्ड वेक्सीन का प्रथम व द्वितीय डोज लगाया जाएगा । 26 अगस्त को 03 हजार लोगों को कोविशिल्ड वेक्सीन का द्वितीय डोज लगाया जाएगा । ऐसे व्यक्ति जिन्होंने 01 जून 2021 तक प्रथम डोज लगवाया है वे द्वितीय डोज इन दिनों में टीकाकरण केंद्र पहुंच कर अवश्य लगवा ले। क्योंकि दोनों डोस लगने पर ही कोरोना से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता शरीर में बनती है। विकास खण्ड लांजी के निवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में टीका लगाकर अपने आप को एवं लांजी क्षेत्र को कोरोना से सुरक्षित करें।
रेवांचल टाइम्स लांजी बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे की

No comments:
Post a Comment