BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गाय और बकरी के दूध में क्या है अंतर, जानिए कौनसा सबसे अच्छा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 28, 2021

गाय और बकरी के दूध में क्या है अंतर, जानिए कौनसा सबसे अच्छा



गाय और बकरी के दूध में काफी अंतर होता है। दोनों के भाव से लेकर शरीर को अलग-अलग तरह के लाभ मिलते हैं। इसलिए दोनों दूधा अपनी-अपनी जगह है। बकरी और गाय दोनों का दूध सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। प्राक़तिक होने के कारण साइड इफेक्‍ट का खतरा भी कम होता है। आयुर्वेद की द़ष्टि से बीमारियों को ठीक करने में लाभदायक है। तो आइए जानते हैं दोनों दूध में अंतर और कौन सा सेहत के लिए ज्‍यादा अच्‍छा है।
गाय का दूध - गाय के दूध में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी मौजूद होता है। इससे हडि्डयां मजबूत होती है। बच्‍चों के लिए गाय का दूध अच्‍छा होता है। गाय के एक कप दूध में सिर्फ 160 कैलोरी होती है, जो सेहत के लिहाज से अच्‍छी है। लेकिन गाय के दूध में मौजूद सैचुरेटेड फैट होने से कोलेस्‍ट्रोल की संभावना बढ़ जाती है। वहीं देखा जाए तो गाय का दूध 45 से 50 रूपए किलो के भाव से आता है।

गाय के दूध के फायदे
-रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
-ह‍ड्डियां मजबूत होती है।
-आंखों के लिए लाभकारी है।
-दिमाग तेज होता है, कार्य क्षमता बढ़ती है।
-बालों को झड़ने से रोके।

बकरी का दूध - बकरी के दूध का सेवन बहुत कम किया जाता है। लेकिन इसके भी फायदे कम नहीं है। बकरी का दूध पोषण से भरपूर है। डेंगू होने पर बकरी के दूध का सेवन किया जाता है। इसमें मौजूद सेलेनियम इम्‍यून सिस्‍टम को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें विटामिन बी, फास्फोरस, पोटेशियम प्रमुख रूप से पाया जाता है। इसमें आयरन और कॉपर भी बड़ी मात्रा में पाया जाता है। हालांकि इसका सेवन प्रतिदिन नहीं किया जाता है। वहीं देखा जाए तो बकरी का दूध 35 से 40 रूपए लीटर बिकता है।

बकरी के दूध के फायदे -

- डेंगू में रामबाण का इलाज।
- मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ाएं।
- इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत करें।
- मेटाबॉलिज्‍म बढ़ाएं।
- हड्डियां मजबूत करें।

दोनों में कौन सा दूध ज्‍यादा बेहतर

देखा जाएं तो दोनों दूध के अलग - अगल फायदे हैं। दोनों में अलग - अलग पोषक तत्‍व है। वहीं बच्‍चों के लिए गाय का दूध ज्‍यादा अच्‍छा है। इसलिए बकरी की बजाएं गाय का दूध दे सकते हैं।

No comments:

Post a Comment