शराब ठेकेदार नैनपुर से मंडला कर रहा दारू की सप्लाई ठेकेदार से मोटी रकम लेकर चुप आबकारी विभाग
रेवांचल टाइम्स - मंडला आदिवासी बाहुल्य जिला मुख्यालय की पवित्र नगरी मंडला ओर मण्डला जिले की तहसील नैनपुर में अंग्रेजी शराब,सब्जी भाजी की तरह खुलेआम निडर होकर होटलों से लेकर किराने की दुकान पान के ठेले,चाय की दुकान, अंडों की दुकानों तक में धड़ल्ले से बेची जा रही हैं। नैनपुर में सबसे ज्यादा अंग्रेजी शराब की खपत हो रही हैैं। जब जिला मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर जैसे प्रशासनिक अफसर बैठे हैं, इसके बाद भी खुलेआम शराब की बिक्री हो रही हैं। आम जनता अनुमान लगा सकती हैं की जब नगर जैसे में निडर होकर शराब की बिक्री हो रही हैं तो जिले के सभी ब्लाक से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में किस कदर शराब की खपत हो रही होगी। आबकारी विभाग शराब विक्रय कराने में शराब ठेकेदार को साथ दे रही हैं, तभी तो अंग्रेजी शराब न पकड़कर कच्ची शराब को पकड़ कर अपनी पीठ थपथपा ली जाती हैं।
नशीले पदार्थों पर सरकार क्यों नहीं लगाती प्रतिबंध
उल्लेखनीय हैं कि यदि कोई वस्तु बुरी हैं व हानिकारक हैं तो उसका उत्पादन, निर्माण और विक्रय व उपभोग सब दंडनीय अपराध होना चाहिए, एवं ऐसे नशीले पदार्थों पर पूर्णत: सरकार को अंकुश लगाना चाहिए। ऐसा नहीं कि, शासन उसके विक्रय के लिए लायसेंस बांटे, राजस्व कमाए, व्यापारी भी पेल के रुपया कमाए, और उसका उपभोग कर के जब उपभोगता कोई मर जाए तो फिर सांत्वना देने उस परिवार को शासन आर्थिक मदद अर्थात अनुदान दे दे,और कुछ समाजसेवी, संस्थायें या व्यक्ति उसके लिए जागरूकता शिविर लगाएं। व्यसन पदार्थो की बिक्री पर रोकथाम की जवाबदारी शासन के अलावा आम नागरिकों की होनी चाहिए।
इन क्षेत्रों में बिकती हैं शराब
जीवन दायिनी मां नर्मदा की गोद में बसा मंडला ओर नैनपुर तहसील के अलावा आसपास के लगे क्षेत्र सर्रा पाठासिहोरा, डिठौरी धनोरा अतरिया के अलावा सबसे ज्यादा नैनपुर शहर के अंदर ही सबसे ज्यादा सुबह से लेकर रात्रि तक शराब बिक्री का खेल चलता हैं।
नैनपुर से मंडला हो रही दारू की सप्लाई
नैनपुर के ठेकेदार हौसले इतने बुलंद है कि ठेकेदार के द्वारा पवित्र नगरी मंडला नगर में नैनपुर से दारू सप्लाई की जा रही है और ठेकेदार को विभाग का कोई भी डर नहीं है सूत्रों के अनुसार ठेकेदार के द्वारा रोजाना ही बड़ी खेप में नैनपुर से मंडला दारू सप्लाई की जाती कहीं फोर व्हीलर में तो कहीं टू व्हीलर में जबकि आपको बता दें कि पवित्र नगरी में दारू पूर्णता बंद है
परिवार को नशे से बचाने के लिए नारी शक्तियां आए आगे
नशीले पदार्थों से कई परिवार लगातार बर्बाद हो रहे हैं। शराब ठेकेदार रुपयों की लालच में अवैध रूप से कुचिया के माध्यम से शराब की बिक्री शहर से लेकर गांव तक शराब की खेप पहुंचा कर विक्रय करा रहें हैं। जिससे गरीब परिवार बर्बाद तो हो रहा हैं, साथ ही गरीब की गाढ़ी कमाई शराब में हीं नष्ट हो रही हैं,जिससे आए दिन नशे के कारण परिवार में लड़ाई झगड़े के कारण परिवार तो टूटता ही हैं साथ ही मर्डर जैसी घटनाएं भी हो रही हैं। आबकारी विभाग का अमला गहरी नींद में सोया हुआ हैं, जिसके चलते शराब की अवैध बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही हैं, जिसके चलते अब आम नागरिक के अलावा नारी शक्तियों को ही आगे आना होगा तब ही अवैध शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जा सकता हैं।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment