रेवांचल टाइम्स - नैनपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेल मंडल के नैनपुर स्टेशन इंचार्ज के कार्यालय में पहुंच कर जबलपुर नैनपुर बालाघाट तक वाया शिकारा घंसौर पिंडरई चांगोटोला लामता , अन्य स्टेशनों के सभी यात्री ट्रेनों के परिचालन शुरु कराने की मांग एनएसयूआईसंगठन ने जीएम व रेल मंत्री से की है । जिसमें युवा कांग्रेस अध्यक्ष रूपेंद्र सिंहराठौर ( बिस ) के नेतृत्व में शुक्रवार को नैनपुर सहायक अभियंता को ज्ञापन सौपा । इसमें उन्होंने कहा किकोरोना काल में लॉक डान के तहत बंद पड़ी सभी यात्री ट्रेनों का फिर से नियमित परिचालन नही होने से उक्त रेलखंड से जुड़े यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़रहा है । उक्त रेलखंड में किसान , गरीव मेहनतकश मजदूर , रेन उपभोक्ताओं की संख्या अधिक है । यात्री ट्रेनों की कमी से निजी वाहनों से यात्रा करने में आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है । नैनपुर से जबलपुर लोकल रेल सेवा विगत वर्ष 22 मार्च 2020 से आज तक बंद है । ज्ञात हो की विगत वर्ष लॉकडाउन के चलते लोकल रेल सेवा स्थगित कर दी गई थी । अत : विगत वर्ष से लेकर इस वर्ष तक लॉकडाउन दो बार खुल चुका पर नैनपुर की लोकल रेल सेवा अभी तक स्थगित है यह भी ज्ञात होवे की मंडला रेल लाइन का सीआरएस पूर्ण होने के बाद भी वह लाइन अभी तक चालू नही की गई एवं बालाघाट नैनपुर सहायक अभियंता को ज्ञापन देते हुए । लाइन की लोकल रेल सेवाएं आज तक स्थगित है । जबकि उस ट्रैक पर रोजाना मालगाड़ी की आवाजाही प्रारंभ है । अत : इसके चलते आम जनमानस को अनेक कठनाइयों कासामना करना पड़ रहा है ।
बस मालिक अधिक किराया वसूल रहे :
मजबूरी का फायदा उठा कर बस मालिक बस का किराया अधिक वसूल रहे हैं । दिनोदिन वस का किराया तेजी से बढ़ते जा रहा है । अतः जो रेल सेवा वर्तमान में प्रारंभ है । उसका समय निश्चित है , एनएसयूआई रेलवे विभाग से यह आग्रह करती है की , जल्द से जल्दनैनपुर से हर तरफ की लोकल सेवाएं प्रारंभ की जाए । संगठन को 3 दिन के अंदर आपके द्वारा की जाने वाली कार्यवाही से अवगत कराया जाए तीन दिन के समय पश्चात उचित कार्यवाही ना होने पर हमारे संगठन द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा । जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी रेलवे विभाग एवं प्रशासन की रहेगी । मौके पर एनएसयूआई संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता रूपेंद्र सिंह राठौर , दीपांशु सराठे , जुनैद खान , इशन अहमद , साहिल पीप्रे , अंश जायसवाल , फैजान अहमद , शिवम शर्मा , अभिषेक शर्मा उपस्थितरहे ।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment