रेवांचल टाइम्स - नैनपुर नगर में माता वैष्णो देवी के दर्शन को गए पप्पू विश्वकर्मा के घर वापसी को लेकर नैनपुर नगर में मप्र विकास मोर्चा के साथियों द्वारा भव्य स्वागत सत्कार किया गया पप्पू विश्वकर्मा द्वारा वैष्णो देवी दर्शन के लिए नैनपुर से जम्मू तक पैदल यात्रा की गई पप्पू प्रतिदिन 30 किलोमीटर का सफर तय करते हुए 48दिन में जम्मू कटरा पहुंचकर अपने घर नैनपुर वापस आए उन्होंने कोरोना वयरस के संक्रमण को खतम करने के लिए माता रानी से प्रार्थना कर पूरे विश्व के लिए मन्नत मांगते हुए पैदल यात्रा की उनके इस जज्बे को मप्र विकास मोर्चा के साथी सलाम करते है।उनके सम्मान में उपस्थित साथी महेन्द्र हट्टेल,नरेंद्र,विपिन अवाधवाल,नवीन नामदेव प्रवीण बिरहा मनीष यादव,रूपेन्द्र राठौर,संजय,गणेश कोकड़िया, मनीष श्रीवा त्री,राजू राठौर,सत्यम एवम् अन्य साथियों का पूरा सहयोग मिला उन्हें बस स्टैंड से उनके घर तक स सम्मान पहुंचाया गया।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment