BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दशमेश ढाबा गोली हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 28, 2021

दशमेश ढाबा गोली हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार



रेवांचल टाइम्स - मण्डला 13 अगस्त को बीजाडांडी थाना अंतर्गत ग्राम उदयपुर के NH 30 पर स्थित दशमेश ढ़ाबा में हुए गोलीकांड में मामले में बीजाडांडी पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । बबलू पंडा हत्याकांड में यह तीसरा आरोपी है जो पुलिस गिरफ्त में आ गया है । इसके साथ अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है । हत्याकांड के मामले में बीजाडांडी पुलिस ने दो आरोपी आकाश सोनकर पिता भानू सोनकर निवासी भानतलैया जबलपुर , अमित पिता नरेश श्रीवास्तव निवासी रानीताल जबलपुर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है । तीसरे आरोपी हिमांशु पिता भानू सोनकर 30 वर्ष निवासी भानतलैया को पुलिस ने पुरवा गांव से गिरफ्तार किया है । हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस पकड़ने के प्रयास में है । जगह जगह दबिश दी जा रही है । अन्य आरोपियो की तलाश लगातार जारी है ।

No comments:

Post a Comment