रेवांचल टाइम्स - नैनपुर मैं आज पत्रकार संघ एवं व्यापारी संगठन सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर रेल मंत्रि के नाम एक ज्ञापन सौंपा जिसमें जबलपुर,गोंदिया,मंडला बालाघाट ट्रेन अविलंब चलाने की बात कहीं। लंबे समय से नैनपुर बालाघाट मंडला जबलपुर से ट्रेनो का संचालन बंद है। मात्र दो गाड़ियां संचालित हो रही हैं। जिसमें गया चेन्नई और रीवा इतवारी का संचालन हो रहा है। जिससे नैनपुर बालाघाट मंडला वासियों को किसी प्रकार का कोई फायदा नहीं है। कोविड-19 की गति थमने से रेलवे ने अन्य जगहों में नई ट्रेनें और पैसेंजर ट्रेनों को चलाना शुरू कर दिया है।वही इस आदिवासी अंचल में आज भी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद है। इस क्षेत्र में ट्रेन के संचालन के लिए पत्रकार संघ ने आज ज्ञापन सौंपा है। और मांग की है कि तत्काल इस क्षेत्र में ट्रेन का संचालन चालू किया जाए। जिससे यहां क्षेत्र के आदिवासी लोगों को व्यापार चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों में उसका फायदा मिल सके।
रेवांचल टाइम्स से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment