BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
काली मिट्टी की सड़क पर आने जाने पर मजबूर ग्रामवासी अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 5, 2021

काली मिट्टी की सड़क पर आने जाने पर मजबूर ग्रामवासी अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान


रेवांचल टाइम्स - नैनपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत गोराछापर इन दिनों अपने निर्माण कार्य को लेकर शुखियो में है जबकि जनप्रतिनिधि जो होते है वो अपने क्षेत्र की जनता के लिए सुविधा बनाते है परंतु यहा के पंचायत प्रतिनिधि जनता को दलदल में चलने मजबूर कर रहे है कहने को तो बहुत विकास ग्राम पंचायत गोराछापर में हुआ है मगर ग्राम पंचायत में हुआ विकास वो सिर्फ कागजों में  सरपंच और उपयंत्री उमेश झरिया ने ऐसा विकास किया है जब भी गोराछापर की जनता के कदम  कीचड़ में पड़ते हैं तो पंचायत के नाम हाय हाय निकलती है और ग्राम जुनवानी टोला के लोग सरपंच के विकास की सजा भोगते नजर आ रहे है  वही ग्राम वासियो ने   सरपंच द्वारा ग्राम जुनवानी में रोड में काली मिट्टी डालने का जमकर  विरोध किया था मगर पंचायत व जनपद के अधिकारियों ने मामले को ऐसा दबाया की आज ग्रामवासी विरोध करना ही भूल गए और जिसने आवाज उठाई उसके ऊपर मामला दर्ज हो गया और एक पंच का तो आवास में सरपंच ने रोक ही लगवा दी विकास कार्य के लिए गांव वालों को चलने के लिए रोड पर काली मिट्टी डाली गई थी आज वही काली मिट्टी में जुनवानी टोला के लोग के लिए मुसीबत का सबब बन चुकी मगर सरपंच इस बात से अनजान है जबकि गांव वाले रोड निर्माण के समय जिले के अधिकारी से लेकर जनपद तक के अधिकारियों को लिखित आवेदन दिया परंतु आज तक उच्च अधिकारियों संबंधित विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे आज ग्रामवासी सड़क में पंचायत के द्वारा डाली गई मिट्टी के दलदल से आवागमन करने मजबूर है और उच्च अधिकारी  भी सरपंच और  सचिव का सहयोग करते नजर आ रहे है  


                                                         

रेवांचल टाइम्स से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट नैनपुर

No comments:

Post a Comment