रेवांचल टाईम्स - इन दिनों बम्हनी थाना में क्षेत्र में खुलेआम सट्टे का अबैध व्यापार अपने पूरे शबाब में चल रहा है। वही सुबह होते ही सट्टा लगना शुरू हो जाता है और देर रात तक चलता रहता है। वही अब लोगो को लगने लगा है कि खुलेआम चल रहे इस कारोबार पर पुलिस का भरपूर सहयोग के साथ साथ मौन सहमति भी दे रखी है।
वही सूत्रों से प्राप्त अनुसार बम्हनी पुलिस के द्वारा वकायदे हफ्ता महीना लेकर सट्टा कारोबारियों को भरपूर संरक्षण दिया जा रहा है। यही वजह है कि सट्टा कारोबार लगातार दिन दुगनी और रात चौगनी तरक्क़ी करता जा रहा है। वही स्थानीय लोग के द्वारा अनेको बार सट्टा पर प्रतिबंध लगाने की फरियाद लगा चुके हैं साथ ही पुलिस को शिकायत की जा चुकी है और अनेक बार समाचारों पत्रों में खबर प्रकाशित भी की जा चुकी, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस बात को लेकर नगरवासी में पुलिस की कार्य प्रणाली में प्रति भारी रोष नजर आ है। पर फिर भी सट्टा का कारोबार भी जोर शोर से चलने रहा है । बम्हनी में साइकिल मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर बम्हनी के बस स्टैंड, पुराना बस स्टेंड, टिकरी टोला, सहित ठारका, सिलगी, प्रेमपुर, ग्वारा, ढेको, सर्री विछुआ, धोरगाव, आसपास के बम्हनी से लगे सभी गाँवो में इन दिनों जोरो से सट्टा पट्टी लिखी जा रही है। इसके अतिरिक्त साइकिल स्टोर, पान ठेला, गुमटी, वर्तन दुकान, होटल, की आड़ में भी सट्टा-पट्टी लिखने का खेल चल रहा है। क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाको में भी सट्टा का कारोबार तेजी से पैर पसार चुके हैं। पर बड़ी विडंबना यह है कि सट्टा के इस खेल में युवा और बुजुर्ग महिलाएं भी बड़ी संख्या में फंसे हुए हैं। अब तो विद्यार्थी, व्यवसायी और महिलाएं भी सट्टा खेलने के लिए पहुंचने लगी हैं।
दरअसल बम्हनी में सट्टे का खेल कुछ जगह पर लंबे समय से चल रहा। सट्टे के इस बाजार में लगाने वाला हर व्यक्ति अपनी जेब ढीली कर रहा है। दिनों दिन बढ़ते इस कारोबार में सट्टा संचालक टिकरी टोला निवासी के खाई बाज यादव अच्छी मोटी रकम हासिल कर रहे हैं, उसे पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। बढ़ते सट्टे के कारोबार के चलते आस-पास के लोग काफी परेशान हैं। बम्हनी बस स्टैंड के चाय पान कि दुकान और होटल, किराना दुकानों तथा अन्य दुकानों में प्रतिदिन सट्टे से लाखों का कारोबार संचालित हो रहा है। सट्टे कारोबारी यादव और अन्य खाई बाज बेखौफ होकर खुलेआम सट्टा काम करवा रहे हैं, और जगह जगह सट्टा की पट्टी लिखे जाने के साथ साथ मोबाईल का भी फूल उपयोग में लिया जा रहा है वही पुलिस सब कुछ जान कर भी अंजान आख़िर क्यों बनी है।
जानकारों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रत्येक दिन बम्हनी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के युवाओ को सट्टे की लत लगा कर उनका भविष्य चौपट कर प्रतिदिन उनकी जेब ढीली कराई जाती है, पैसे ना होने पर युवा वर्ग के द्वारा गैर कानूनी कदम उठाए जा रहा हैं। ओपन क्लोज का धंधा अनवरत गति से जारी है किन्तु न ही बम्हनी थाने में पदस्त नगर निरीक्षक के द्वारा ध्यान दिया जा रहा है और न ही बम्हनी थाना में पदस्थ पुलिस कर्मचारियों द्वारा इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस कार्यवाही ही की जा रही है। वही अब लगने लगा है कि पुलिस सट्टा खिलाने से लेकर लिखने वालो तक को अपनी मौन सहमति दे रखी है।

No comments:
Post a Comment