रेवांचल टाइम्स - मवई मुख्यालय से सिर्फ 14 किलोमीटर दूर ग्राम रौघुट रैयत में पहुंच मार्ग की हालत अत्यंत खराब है। ग्राम पंचायत अतरिया के अंतर्गत आने वाला यह ग्राम उपेक्षा का शिकार है ।
लगभग 5 वर्ष पूर्व मिट्टी से बनाया गया यह पहुंच मार्ग ग्राम पंचायत की अनदेखी और मेंटेनेंस के अभाव में अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है |उपरोक्त ग्राम में लगभग 40 घर के लोग निवास करते हैं जिन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इन्हीं कीचड़ भरी रास्तों से सफर करना पड़ता है | जाने कितनी ही बार अपने जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट करने की कोशिश की गई लेकिन नतीजा जस का तस रहा ।
लगभग 3.50 किलोमीटर का यह कच्चा मार्ग बरसात के दिनों में अत्यंत दुखदाई होता है |तस्वीर से इस पहुंच मार्ग की दुर्गति को देखी जा सकती है ।आपातकालीन सेवा के लिए यहां के रहवासियों को कितनी जद्दोजहद करनी पड़ती है लोगों से पूछा जा सकता है |रेवांचल टाइम्स की खबर के माध्यम से जन्मांग उठ रही है कि शीघ्र अति शीघ्र इस मार्ग को दुरुस्त किया जाए अथवा पक्की रोड में तब्दील किया जाए |
इनका कहना है -
(1) मेरे द्वारा सरपंच सचिव एवं सीईओ महोदय मवई को आवेदन के माध्यम से अवगत कराया गया है इसके बाद भी सड़क निर्माण नहीं कराया गया ।
चंद्रभान मरावी
ग्राम चुचरूंग -पुर
(2) ग्राम रौघुट रैयत में पहुंच मार्ग बना हुआ था जो अब पूरी तरह से खराब हो चुका है पुनः बनाए जाने की जरूरत है |
हम्मे सिंह मरावी
पूर्व उपसरपंच निवासी चुचरूंगपुर |

No comments:
Post a Comment