रेवांचल टाईम्स - पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में आज 7 अगस्त को अन्न उत्सव मनाया जा रहा है,वहीं आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के अन्तर्गत निवास जनपद में आने वाली ग्राम पंचायत अमगवां शासकीय उचित मूल्य दुकान अमगवां लेंपस पंचायत क्रमांक.196 में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को घंटो इंतजार के बाद किया गया राशन वितरण।
शासकीय उचित मूल्य दुकान अमगवां जाकर देखा गया तो, अमगवां सोसायटी में पदस्थ सेल्समैन नदारत पाए गए। तो वहीं लगातार हो रही बारिश में छाते के नीचे सिर लिए ग्रामीण परेशान हो रहे थे।लेकिन जिम्मेदारअधिकारियों का कंही दूर दूर तक अता पता नहीं चल रहा था।
सेल्समैन को कइयों बार फोन लगाया गया, लेकिन सोसायटी सेल्समैन अपनी दूसरी दुकान के कार्यक्रम मे इतने व्यस्त थे, कि वे अपनी सुध तक खो बैठे और फ़ोन उठाकर जबाब देना तक सही नहीं समझे।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का सूचकांक इसी क्रम में होने थे जनता को लाभान्वित..
स्थानीय कार्यक्रम प्रातः 10.00 से 11.00 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम से ऑनलाईन जुड़ना मुख्यमंत्री का स्वागत उदबोधन 11.00 से 11.05 लघु फिल्म का प्रदर्शन 11.05 से 11.08 प्रधानमंत्री के द्वारा हितग्राहियों से सीधा संवाद 11.08 से 11.20 प्रधानमंत्री का उद्बोधन 11.20 से तत्पश्चात क्षेत्रीय उचित मूल्य दूकानों पर थैलों में राशन वितरण का कार्यक्रम किया जावेंगा।
इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित होने वाली निवास जनपद पंचायत की अभागी ग्राम पंचायत अमगवां लेंपस पंचायत क्रमांक .196 में पदस्थ सेल्समैन ने ग्रामीण जनता को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना नाम का ठेंगा दिखाया है।
तो वहीं कार्यक्रम मे शामिल अधिकारी जो सभी जगह हो रहे कार्यक्रम मे भाग लेकर वहाँ की व्यवस्था का जायजा ले रहे थे।
उन्हें भी घंटो इंतजार के बाद सेल्समैन के दर्शन हो पाए।
धन्य है, प्रभु तेरी माया, कहीं धूप तो, कहीं छाया।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेंद्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment