रेवांचल टाइम्स - नैनपुर 7अगस्त 2021 को पूरे प्रदेश में अन्न उत्सव कार्यक्रम उत्साह के सठनाया गया।प्रत्येक हितग्राही को 10 किलोग्राम खाद्यान्न का वितरण निःशुल्क थैलों में किया गया तो वहीं राशन दुकानों में हितग्राहियों में उत्साह देखने मिला ओर इस अन्न उत्सव कार्यक्रम को एक उत्सव के रूप में मनाया गया।आज शासकीय उचित मूल्य दुकान जलतरा 350677 जिसका सन हलन महा लछमी महिला स्वसहायता समूह नैनपुर के द्वारा किया जाता है में अन्न उत्सव मनाया गया । जहां अतिथि के रूप में भूतपूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओर प्रदेश प्रतिनिधि के साथ मृदुभाषी मिलनसार प्रमोद सिंघई जी की गरिमा पूर्ण उपस्थिति में हितग्राहियों को 10 किलो के थैली खाद्यान्न रखकर प्रदान किया गया । उनके द्वारा प्रधान मंत्री जी के उद्बोधन को पढ़कर सुनाया गया ।लगभग 100 हितग्राहियों को थैले में खाद्यान्न का वितरण किया गया। जलतरा दुकान में अतिथि नेमीचंद जी,तर गुमास्ता,सपन दास,शंकर,दया राम,प्रताप,के आलावा नोडल अधिकारी नवल किशोर ,सचिव बनवारी लाल,विक्रेता श्री मती सरोज हरदाहा,शह विक्रेता उमा नाग ,सत्येन्द्र तिवारी, आगनवाड़ी कार्य करता उपस्थित थे ।वहीं नैनपुर के वार्ड नंबर 15 में प्रियदर्शनी प्राथमिक महिला सहकारी उपभोक्ता भंडार के द्वारा अन्न उत्सव ठेले में खाद्यान्न वितरण कर मनाया गया।अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष नरेश चंद्रोल जी के द्वारा हितग्राहियों को 10 किलो अनाज थैले में भरकर वितरण किया गया।इस अन्न उत्सव कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरेश चंद्रोल,तहसीलदार शांति लाल जी विशनोई,मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिव प्रसाद धुर्वे, नगर पालिका उपाध्यक् कासिम अली, प्रमोद सोनी,के आलावा वार्ड पार्षद ,समिति के संचालक गदेश जायसवाल उपस्थित थे।माननीय प्रधान मंत्री द्वारा वर्चुली संवाद किया गया राशन वितरण के संबंध में हितग्राहियों से चर्चा की गई।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment