रेवांचल टाईम्स–विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग सतीश दुबे ने बताया कि जिला चिकित्सालय सिवनी के लिए विधायक दिनेश राय मुनमुन एवम बीजेपी जिला अध्यक्ष आलोक दुबे कर रहे लगातार प्रयास।
सतीश दुबे ने बताया कि 10 जुलाई 2021 से आईसीयू वार्ड में प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एक सोनोग्राफी मशीन सुचारू रूप से डॉक्टर के सी मेश्राम द्वारा संचालित हो रही है और दूसरी सोनोग्राफी मशीन मेटरनिटी वार्ड में संभवत 15 अगस्त तक प्रारंभ हो जाएगी।
डायलिसिस सेंटर जिला चिकित्सालय में वर्तमान में अपेक्स किडनी केयर कंपनी द्वारा संचालित है और कोरोना के समय भी संचालित रही है।
तीसरी लहर को देखते हुए 26 से 30 बेड का बच्चों के लिए आईसीयू वार्ड का कार्य जेआरएल इंजीनियरिंग कंपनी भोपाल द्वारा वर्क प्रोजेक्ट 26 जुलाई 2021 को प्राप्त ऑर्डर के अनुसार शुरू कर दिया गया है जो लगभग 15 सितंबर तक पूर्ण कर दिया जाएगा।
विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा 100 बेड बढ़ाकर जिला चिकित्सालय को 500 बेड करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है साथ ही डॉक्टरों एवं विशेषज्ञों की कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री से पत्राचार व मिलकर स्थिति से अवगत कराया जा रहा है इसमें प्रमुखता से मेडिसिन ,नेत्र रोग विशेषज्ञ ,गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट एवं सर्जन की कमी से अवगत कराया जा रहा है एवं जल्द उपलब्ध कराए जाने के लिए प्रयास किया जा रहा है
सतीश दुबे ने बताया कि फिजियोथैरेपी मशीन भी जल्द प्रारंभ किए जाने का प्रयास विधायक दिनेश राय मुनमुन व बीजेपी जिला अध्यक्ष आलोक दुबे लगातार किया जा रहा है । जिला हॉस्पिटल में जो कमियां हैं उनको भी दूर करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट



No comments:
Post a Comment