रेवांचल टाइम्स - सभी केन्द्रों मैं शासकीय अधिकारियों का संघनता के साथ रहा दौरा गत 7 अगस्त को केन्द्र सरकार की लोक हित से जुड़ी बहुआयामी योजनाओं मैं से एक है "प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना" जिसके अंतर्गत नैनपुर जनपद पंचायत क्षैत्र की 83 खद्यान सहकारी सेवा समिति दुकानों के माध्यम से गरीब वशिन्दो को 5-5 किलो प्रति सदस्य के हिसाब से खद्यान वितरण काय॔ क्रम शासकीय तंत्र एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्य कर्ताओ की मुख्य आतिथ्य मैं जगह जगह प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार स्थानीय ग्रामीण जनो की मौजूदगी मैं सम्पन्न किया गया । ग्राम पंचायत सर्रा पिपरिया मैं आयोजित काय॔ क्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के नेता एवं सामाजिक काय॔ कर्ता जितेन्द्र सिंह राजपूत पिण्ड़रई के द्वारा यहाँ पर उपस्थित ग्रामीण जनो को बताया गया कि गरीब कल्याण अन्न योजना पार्टी के मूल मंत्र अंत्योदय के विचार तथा गरीबों के प्रति दर्द से उपजी है, जिसमें समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की भी चिंता की जाती है, उसकी सेवा और सहायता की जाती है।
यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की गरीबों, पिछड़ों, असहायों के प्रति संवेदनशीलता को दिखाती है। कोरोना संकट की पहली लहर के दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन, राशन तथा दवाएं आदि उपलब्ध कराने का सफल अभियान चलाया था, जो सारी दुनिया में एक मिसाल बन गया है।
- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने यह अनुभव किया कि कोरोना की दूसरी लहर ने समाज के गरीब तबके को सबसे अधिक प्रभावित किया है और उसे तत्काल सहायता की जरूरत है। इसी सोच से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार ने विभिन्न राज्य सरकारों के सहयोग से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना लागू की है, ताकि गरीब परिवारों के सामने पैदा हुई मुश्किलों को आसान किया जा सके। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार इस संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है कि ‘कोई भारतवासी भूखा न सोए’ और इसी संकल्प की पूर्ति के लिए सरकार लगभग 2 लाख करोड़ रुपये खर्च करके इस योजना को लागू कर रही है। प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र हितग्राही को उसकी पात्रता के अलावा पांच किलो मुफ्त अनाज दिया जा रहा है, ताकि हर व्यक्ति को भरपेट भोजन उपलब्ध हो सके।
- इस योजना के तहत देश में 80 करोड़ गरीब नागरिकों को दीपावली तक मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जाएगा, जो दुनिया में गरीब कल्याण के उद्देश्य से चलाया जाने वाला एक अनूठा और सबसे बड़ा अभियान होगा।
- प्रदेश में कुल चार करोड़ अस्सी लाख लोगों को इस योजना के अंतर्गत मुफ्त राशन का वितरण चरणबद्ध रूप से किया जा रहा है । योजना के पहले चरण में एक करोड़ बीस लाख हितग्राहियों को राशन दिया जा रहा है ।नैनपुर जनपद पंचायत क्षैत्र मैं आयोजित खद्यान वितरण काय॔ क्रम मैं सहकारिता विभाग नैनपुर से श्री पी पी तिवारी (सी ई ओ ) फुड़ अधिकारी श्रीमती रश्मि गौतम नैनपुर, मुख्य काय॔ पालन अधिकारी श्री गजेन्द्र कुमार जैन जनपद पंचायत नैनपुर , उपसंचालक एस एस मरावी कृषि विभाग मण्ड़ला, एवं स्थानीय ग्राम पंचायत सचिवों, ग्राम प्रधान के साथ ही सामाजिक काय॔ कर्ताओ ,समाज सेवी संस्थाओं एन जी ओ के पदाधिकारियों की महात्वपूर्ण सह भागिता यहाँ पर सभी क्षैत्रो मैं बढ चढ देखी गई ।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment