रेवांचल टाईम्स - पुलिस को मिली बड़ी क़ामयाबी जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आज रीवा शहडोल राजमार्ग पर थाना प्रभारी जयसिंहनगर रात्रि गस्त के दौरान बस क्रमांक यूपी 15 सीटी 4609 जो की शहडोल से रीवा की तरफ जा रही थी जिसको रोक कर तलाशी के दौरान बस के माध्यम से नाबालिक बच्चो को बंधुआ मजदूरी करने हेतु उत्तर प्रदेश के मेरठ एवम उसके आस पास के जिले में ले जाया जा रहा था जिसमे 18 नाबालिक बालक एवम एक नाबालिक बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया सभी नाबालिक व्यवहारी जयसिंहनगर सीधी गोहपारू थाना क्षेत्र के आस पास के गांव के थे थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि बच्चो के परिजनों से बिना सहमति एवम बिना वैध संरक्षण के ले जाया जा रहा था मानव दुर्व्यापर के इस गिरोह के एजेंटो द्वारा इन नाबालिक बालको को मेरठ के आस पास के जिले में बेच दिया जाता है बाद में कुछ ऐसे नाबालिक बालक है जिनकी आज तक वापसी नही हुई जिसकी शिकायत समय समय पर पुलिस अधीक्षक को मिलती रही जिसके तारतम्य में आज पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी डीएसपी महिला प्रकोष्ठ सोनाली गुप्ता एसडीओपी भविष्य भास्कर थाना प्रभारी नरवद सिंह धुर्वे एवम समस्त थाना स्टाफ ने इतने बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने में सफल रहे जिसमें बस चालक सूर चंद्र पिता नानक चंद्र उम्र34 वर्ष निवाशी जागृति विहार मेरठ उ. प्र.दूसरा बस चालक सोनू कुमार शर्मा पिता प्रकाश शर्मा उम्र 37 वर्ष निवाशी आलम गिरी जिला बुलंद सहर उ. प्र. एजेंट सकील अहमद पिता रौनक अली उम्र 29 वर्ष निवाशी ग्राम अशोढा जिला हापुड़ उ. प्र.एवम बस मालिक सोनू कुमार पिता बुद्धप्रकाश निवाशी तेजगढ़ी जिला मेरठ उ. प्र. के विरुद्ध मानव दुर्व्यापार के विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेस किया जा रहा है
रेवांचल टाईम्स से शरद कुमार मिश्रा की रिपोर्ट...


No comments:
Post a Comment